Move to Jagran APP

Jawan के बाद अब नयनतारा के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, संजय लीला भंसाली का मिलेगा साथ?

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखते ही शाह रुख (Shah rukh khan) की जवान के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। अब इस फिल्म के बाद रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकती हैं।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Tue, 10 Oct 2023 05:48 PM (IST)
Hero Image
संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगी नयनतारा/ फोटो- ट्विटर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nayanthara Work With Sanjay Leela Bhansali:  साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा ने 'जवान' के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। इस एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनकी जोड़ी शाह रुख खान के साथ नजर आई। एक्शन ड्रामा इस फिल्म ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ बिजनेस किया।

पैन इंडिया रिलीज 'जवान' में शाह रुख खान-नयनतारा (Nayanthara)को पहली बार साथ देख फैंस फूले नहीं समाए। अब हाल ही में नयनतारा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो 'जवान' के बाद अब उनके हाथ एक और नया बॉलीवुड प्रोजेक्ट लगा है और वो भी उन्हें हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

संजय लीला भंसाली के साथ नयनतारा करेंगी काम?

साउथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली नयनतारा पहली ही फिल्म 'जवान' से हिंदी सिनेमा में अपना मार्क छोड़ चुकी है। अब टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali)के आगामी प्रोजेक्ट बैजू बावरा में महत्वपूर्ण किरदार निभाती हुई नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 'पद्मावत' के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म में दोबारा दिखेंगे शाहिद कपूर, सामने आया ये बड़ा अपडेट?

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल नयनतारा ने इस फिल्म को साइन नहीं किया है। फिलहाल 'बैजू बावरा' के मेकर्स फिल्म से जुड़े कामों में व्यस्त हैं। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि नयनतारा और उनके निर्देशक पति विग्नेश शिवन ने मार्च 2023 में संजय लीला भंसाली से उनके इस प्रोजेक्ट के लिए मुलाकात भी की थी। अगर सब चीजें प्लान के मुताबिक होती हैं तो नयनतारा इस फिल्म में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

दीपिका पादुकोण के बाद रणवीर सिंह आलिया संग आएंगे नजर?

आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की 'राम-लीला' से लेकर 'बाजीराव-मस्तानी' तक कई बड़ी फिल्मों में दीपिका और रणवीर(Ranveer Singh) की जोड़ी फैंस को देखने को मिली। दोनों की जोड़ी को जब निर्देशक साथ लाए, तो उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'बैजू बावरा' में पहली बार आलिया भट्ट की जोड़ी बनाते हुए नजर आ सकते हैं। आलिया भट्ट इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali ने 7वीं बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड किया अपने नाम, अब तक इन मूवीज के लिए जीत चुके हैं सम्मान