Move to Jagran APP

'जवान' एक्ट्रेस Nayanthara ने पति विग्नेश को KISS करते हुए विश किया बर्थडे, लिखा दिल छू लेने वाला 'लव लेटर'

Nayanthara Husband Vignesh Shivan साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हसीना नयनतारा ने पिछले साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन के साथ शादी की थी। आज विग्नेश शिवन का बर्थडे है। इस खास मौके पर जवान एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है साथ ही दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। देखिए उनका पोस्ट।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Mon, 18 Sep 2023 05:36 PM (IST)
Hero Image
Nayanthara ने पति को रोमांटिक तरीके से विश किया बर्थडे। Photo Credit-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Nayanthara Husband Vignesh Shivan Birthday: 'जवान' एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और उनके पति विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) ग्लैमर वर्ल्ड के पावर कपल हैं। नयनतारा और विग्नेश एक-दूसरे पर प्यार लुटाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। आज यानी 18 सितंबर 2023 को विग्नेश अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर नयनतारा ने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है।

नयनतारा ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया की कमान संभाली है। जब से उन्होंने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है, तब से वह काफी एक्टिव हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने पति विग्नेश के बर्थडे पर रोमांटिक तस्वीरों के साथ एक लव लेटर भी लिखा है।

यह भी पढ़ें- Jawan: एक छत के नीचे होंगे शाह रुख खान-नयनतारा और विजय सेतुपति, जानिए 'जवान' की सक्सेस पार्टी का बड़ा अपडेट?

पति विग्नेश को किस करती दिखीं नयनतारा

साउथ की हसीना नयनतारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विग्नेश शिवन को बर्थडे विश किया है और कई रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में नयनतारा को बालकनी में खड़े होकर अपने पति को किस करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में पति की बाहों में नयनतारा समंदर के सुंदर नजारे का लुत्फ उठाती हुई दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by N A Y A N T H A R A (@nayanthara)

नयनतारा ने पति के लिए लिखा प्यारा लेटर 

इन रोमांटिक फोटोज को शेयर करते हुए नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवन के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने कहा, "हैप्पी बर्थडे मेरे आशीर्वाद। इस खास मौके पर आपके लिए लिखने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है, लेकिन कहां से शुरू करूं, समझ नहीं आ रहा है। मैं सिर्फ कुछ ही चीजों पर रुक सकती हूं। जो प्यार आप मुझ पर बरसाते हो, उसके लिए मैं धन्य हूं। जो सम्मान आपने हमारे रिलेशनशिप को दिया, उसके लिए धन्य हूं।"

नयनतारा ने आगे लिखा, "आप मेरे लिए जो भी हैं, उसके लिए धन्य हूं। कोई भी आपकी तरह नहीं है। मेरी जिंदगी में आने, इसे सपनों की तरह, मीनिंगफुल और खूबसूरत बनाने के लिए धन्यवाद। आप हर चीज में बेस्ट हैं। दिल और आत्मा से मैं आपके अच्छे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। आपकी सभी दुआएं पूरी हों। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दें। आई लव यू।"

नयनतारा और विग्नेश की लव स्टोरी

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विग्नेश की नयनतारा से पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'नानुम राउडी धान' से हुई थी। कपल ने एक साल बाद एक अवॉर्ड फंक्शन में अपने रिश्ते की घोषणा की थी। सात साल तक डेट करने के बाद दोनों ने पिछले साल जून में शादी कर ली थी। सरोगेसी के जरिए नयनतारा और विग्नेश को दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें- Nayanthara Kids Pic: नयनतारा-विग्नेश ने शेयर की बेटों की तस्वीर, बच्चों के साथ मनाई पहली कृष्ण जन्माष्टमी