Move to Jagran APP

Neena Gupta बनीं नानी, Masaba Gupta ने दिया बेटी को जन्म, प्रिंसेस की पहली झलक चुरा लेगी आपका दिल

Neena Gupta के घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है। उनकी लाडली बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। फैशन डिजाइनर मसाबा ने सोशल मीडिया पर मां बनने की अनाउंसमेंट दी है साथ ही अपनी प्रिंसेस की पहली झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sat, 12 Oct 2024 08:27 PM (IST)
Hero Image
मसाबा गुप्ता ने दिया बेटी को जन्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मसाबा गुप्ता पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद से ही वह इस फेज को एन्जॉय कर रही थीं और समय मिलने पर अपना एक्सपीरियंस फैंस के साथ भी शेयर कर रही थीं।

अब फाइनली मसाबा गुप्ता ने अपनी जिंदगी का एक खूबसूरत चैप्टर शुरू कर लिया है। वह मां बन गई हैं और नीना गुप्ता (Neena Gupta) भी नानी बन गई हैं। मसाबा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए गुडन्यूज शेयर की है।

नवमी पर जन्मीं मसाबा की बेटी

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने अष्टमी-नवमी के दिन एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने दशहरा यानी 12 अक्टूबर को मां बनने की अनाउंसमेंट की। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने लिखा, "हमारी नन्ही बेटी बहुत स्पेशल दिन आई है।" साथ ही उन्होंने अपनी प्रिंसेस की बर्थ डेट भी लिखी है।

यह भी पढ़ें- 'बच्चा सांवला नहीं होना चाहिए', प्रेग्नेंट Masaba Gupta का गोरे बेबी के लिए मिली सलाह पर फूटा गुस्सा

मसाबा की बेटी की पहली फोटो आई सामने

मसाबा गुप्ता ने अपनी प्यारी सी बेटी की पहली तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में मसाबा का हाथ दिख रहा है, जिन्होंने अपनी नन्ही सी राजकुमारी का पैर पकड़ा हुआ। यह प्यारी सी तस्वीर दिल चुराने के लिए काफी है। उन्होंने कैप्शन में कहा, "हमारी दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल।" उन्होंने शेर की इमोजी भी बनाई।

View this post on Instagram

A post shared by Masaba 🤎 (@masabagupta)

सेलेब्स ने दी बधाइयां

मसाबा गुप्ता के पोस्ट के कमेंट बॉक्स में बधाइयों की बाढ़ आ गई। भाग्यश्री, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान, बिपाशा बसु, दीया मिर्जा, न्यू मॉम ऋचा चड्ढा, कृतिका कामरा, अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर, रिया कपूर और हुमा कुरैशी समेत सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

Masaba Gupta Satyadeep Mishra

Masaba Gupta with husband Satyadeep Mishra- Instagram

मसाबा गुप्ता के पति

पेशे से फैशन डिजाइनर रहीं मसाबा गुप्ता ने दो शादियां की हैं। पहली शादी प्रोड्यूसर मधु मंटेना से की थी जिनसे उनका रिश्ता सिर्फ 4 साल ही चला था और 2019 में वे अलग हो गए थे। पिछले साल ही मसाबा ने सत्यदीप मिश्रा से दूसरी शादी की, जो अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) के पहले पति थे। अदिति ने एक्टर सिद्धार्थ से पिछले महीने ही शादी की है।

यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor ने पापा के बंगले में होस्ट की Masaba Gupta की बेबी शॉवर पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें