Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

5 साल की उम्र में Neetu Kapoor को बॉलीवुड में लाई थीं ये हीरोइन, पहली फिल्म में नहीं मिला था क्रेडिट

Neetu Kapoor 8 जुलाई को 66 साल की हो जाएंगी। टैलेंटेड और ब्यूटीफुल नीतू पिछले 6 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रही हैं। वह एक टाइम की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेसेज में शुमार थीं। भले ही शादी के बाद वह फिल्मों से थोड़ा दूर हो गईं लेकिन आज वह सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। चलिए आपको नीतू कपूर से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sun, 07 Jul 2024 08:40 PM (IST)
Hero Image
फिल्मों में आने से पहले नीतू कपूर का ये था असली नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Neetu Kapoor Birthday: अपने समय की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार नीतू कपूर (Neetu Kapoor) उस वक्त से कैमरे के सामने अदाकारी दिखा रही हैं, जब बच्चे के खिलौने से खेलने की उम्र थी। 8 जुलाई 1958 को जाट सिख परिवार में जन्मी नीतू की मां का नाम राजी कौर और पिता का नाम दर्शन सिंह था।

नीतू कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ था, लेकिन परिवार बाद में मुंबई में शिफ्ट हो गया था। वह बहुत छोटी थीं, जब उनके पिता का निधन हो गया था। खेलने-कूदने की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। मात्र 5 साल की उम्र में वह फिल्मी दुनिया में आ गई थीं। शायद ही आपको पता हो कि उन्हें फिल्मों में लाने वालीं अभिनेत्री आखिर कौन थीं।

इस फिल्म से नीतू ने किया था डेब्यू

नीतू कपूर सिर्फ 5 साल की थीं, जब उन्होंने सिनेमा में कदम रखा। उन्हें इंडस्ट्री में लाने का श्रेय दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला (Vyjayanthimala) को जाता है। उन्होंने ही डायरेक्टर टी प्रकाश राव को फिल्म 'सूरज' के लिए नीतू का नाम सुझाया था। 1966 में रिलीज हुई 'सूरज' में नीतू ने यंग गीता का किरदार निभाया था। उन्हें इस फिल्म के बाद पहचान तो मिली, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला।

Neetu Kapoor Old Photos

फोटो क्रेडिट- फेसबुक (ऋषि कपूर फैन क्लब)

इस फिल्म से मशहूर हुई थीं नीतू कपूर

नीतू कपूर ने 'सूरज' के बाद फिल्म 'दस लाख' में भी काम किया था, जिसमें बबीता कपूर और संजय खान लीड रोल में थे। हालांकि, उन्हें असली पहचान फिल्म 'दो कलियां' से मिली, जिसमें उन्होंने डबल रोल किया था। इस फिल्म का गाना 'बच्चे मन के सच्चे' आज भी सुना जाता है। इसके बाद उन्होंने 'वारिस' और 'पवित्र पापी' जैसी मूवीज में काम किया।

यह भी पढ़ें- Rishi-Neetu Proposal Story: ऋषि कपूर खूबसूरत गर्लफ्रेंड्स को छोड़ नीतू कपूर की इस अदा पर हो गए थे फिदा, कुछ इस तरह एक्ट्रेस को किया था प्रपोज

Neetu Kapoor As Baby Soniya

फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

नीतू कपूर का असली नाम

नीतू ने सिनेमा में कदम रखने के बाद से ही दर्शकों के दिल पर जादू करना शुरू कर दिया था। उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट के दौर में बेबी सोनिया के नाम से जाना जाता था। हालांकि, शायद ही आपको पता होगा कि उनका असली नाम नीतू या बेबी सोनिया नहीं, बल्कि हरनीत कौर था। जी हां, फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।

Neetu Kapoor real name

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम (नीतू कपूर फैन पेज)

ऋषि कपूर के भाई संग लड़ाया था इश्क

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना नाम कमाने वाली नीतू ने टीनएज उम्र में बतौर लीड पहली फिल्म की, जिसका नाम 'रिक्शावाला' था। इस फिल्म में वह ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आई थीं। नीतू की परफॉर्मेंस की तारीफ तो हुई लेकिन मूवी फ्लॉप हो गई। उनकी किस्मत चमकी फिल्म 'यादों की बारात' से। इसके बाद नीतू कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्मों की लाइन लगा दी।

शादी के बाद रिटायर हो गई थीं नीतू कपूर

नीतू कपूर ने साल 1980 में ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। दोनों ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। उनके दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। ऋषि कपूर के साथ 12 फिल्में करने वालीं नीतू ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। उनकी आखिरी फिल्म 'गंगा मेरी मां' थी जो 1983 में रिलीज हुई थी। 

करीब 25 साल बाद नीतू कपूर ने फिल्म 'लव आज कल' से फिल्मी दुनिया में वापसी की। फिर 'दो दूनी चार' मूवी की। पति ऋषि के गुजरने के बाद वह लगातार फिल्मों में काम करके खुद को बिजी रख रही हैं। आखिरी बार उन्हें 'जुग जुग जीयो' मूवी में देखा गया था। 

यह भी पढ़ें- Neetu Singh Birthday: नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी में अपने ही बन गए थे विलेन, मिलना भी था दुश्वार