Move to Jagran APP

Yaad Piya Ki Aane Lagi के रीमिक्स को मिले 2 करोड़ से ज़्यादा व्यूज़, लोगों ने ली चुटकी भी

90 के दशक में अपनी मीठी आवाज़ से सबका दिल जीतने वाली फाल्गुनी पाठक के याद पिया की आने लगी का रीमिक्स बना है जो इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है।

By Nazneen AhmedEdited By: Updated: Mon, 18 Nov 2019 04:27 PM (IST)
Hero Image
Yaad Piya Ki Aane Lagi के रीमिक्स को मिले 2 करोड़ से ज़्यादा व्यूज़, लोगों ने ली चुटकी भी

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर म्यूजिक एल्बम तक में फिलहाल पुराने गानों के रीमिक्स बनाने का दौर चल रहा है। बीते कुछ सालों में ऐसे कई गाने आए जो पुराने गानों के रीमिक्स थे। फिर चाहे वो फिल्मों में हों, या किसी म्यूजिक एल्बम में। हाल ही में 90 के दशक के एक बहुत फेमस गाने का रीमिक्स रिलीज़ किया गया है जो वायरल हो रहा है और लोगों को ख़ूब पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ लोग इस गाने पर चुटकी भी ले रहे हैं।

आपको याद होगा 90 के दशक में अपनी मीठी आवाज़ से सबका दिल जीतने वाली फाल्गुनी पाठक का 'याद पिया की आने लगी' गाना काफी फेमस हुआ था। इस गाने को सुनकर लोग आज भी थिरकने लगते हैं। फाल्गुनी के इसी गाने को अब नये अंदाज़ में पिरोया गया है, जिसकी सोशल मीडिया में काफ़ी चर्चा है। 

2 करोड़ से अधिक बार देखा गया

इस गाने का ओरिजनल वर्जन फाल्गुनी पाठक ने गाया था, लेकिन गाने के नए वर्जन को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। साथ ही रीमिक्स वर्जन एक्ट्रेस-फिल्म मेकर दिव्या खोसला कुमार पर फिल्माया गया है। निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। यू-ट्यूब पर गाने के 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हो चुके हैं। यानी इस गाने को करीब 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

भाया दिव्या खोसला का नया अंदाज़

सोशल मीडिया में इस गाने को लेकर कई लोगों ने दिलचस्प कमेंट किये हैं। 24 घंटे से भी कम वक़्त में गाने को 10 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके थे। फैंस को गाने के साथ दिव्या का अंदाज़े-बयां भी ख़ूब भा रहा है। 

सेलेब्रिटीज़ भी कर रहे तारीफ़

वहीं, कई सेलेब्रिटीज़ भी याद पिया की आने लगी गाने को पसंद कर रहे हैं और ट्विटर पर उन्होंने गाने को लेकर कमेंट किये हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत और म्यूज़िक डायरेक्टर मीत ब्रदर्स ने गाने में दिव्या की तारीफ़ की है।

पुराने गाने से हो रही तुलना

अक्सर ऐसा होता है कि किसी रचना को जहां लाखों लोग पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग आलोचना भी करते हैं। याद पिया की आने लगी गाने के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। एक तरफ़ इसे लोगों का बेतहाशा प्यार मिल रहा है, वहीं कुछ लोगों को पुराने गाने के साथ छेड़छाड़ पसंद नहीं आयी है। उन्होंने ट्वीट करके इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

वैसे बॉलीवुड में इन दिनों ऐसा अक्सर होता है कि जब भी कोई नया गाना आता है तो सोशल मीडिया में उसके पुराने वर्ज़न से तुलना की जाने लगती है और लोग इसको लेकर अपनी राय ज़ाहिर करते हैं। हालांकि जिस पैमाने में याद पिया की आने लगी गाने को व्यूज़ मिले हैं, उससे यह अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं कि इसे लोगों का ख़ूब प्यार मिल रहा है।