Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Priyanka Chopra: 'सिटाडेल' से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक देख दिल हार बैठे निक जोनस, कहा- मुझे आप पर गर्व है

Nick Jones Praises Wife Priyanka Chopra For Citadel अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी अपकिमिंग वेब सीरीज सिटाडेल का फर्स्ट लुक जारी किया है। जिस पर उनके पति निक जोनस ने रिएक्ट करते हुए पत्नी की तारीफ की है।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Tue, 28 Feb 2023 04:13 PM (IST)
Hero Image
Nick Jones Praises Wife Priyanka Chopra For Citadel, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Nick Jones Praises Wife Priyanka Chopra For Citadel: प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सीरीज से अपना फर्स्ट लुक जारी किया। तस्वीरों में प्रियंका का एक्शन पैक्ड अवतार देखने को मिल रहा है। अब 'सिटाडेल' को लेकर एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने भी रिएक्ट किया है।

प्रियंका के लुक ने किया इंप्रेस

थ्रिलर 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा 'नाडिया सिन' का किरदार निभा रही हैं। सीरीज से उनके लुक ने बॉलीवुड के कई स्टार्स को इंप्रेस किया। इनमें सामंथा रुथ प्रभु और राजकुमार राव जैसे एक्टर का नाम शामिल है। इनके अलावा निक जोनस भी पत्नी की तारीफ करे से पीछे नहीं रह पाए।

निक जोनस पत्नी पर हुए फिदा

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की दो तस्वीरें अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर की है। पहली तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने पत्नी के लिए कहा, 'मुझे आप पर गर्व है।'

धमाकेदार होगी सीरीज

वहीं, दूसरी फोटो को पोस्ट करते हुए निक ने फैंस के लिए नोट शेयर किया और कहा, 'आप सभी तैयार हो जाइए। ये शो धमाकेदार होने वाला है।'

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' के अलावा जल्द 'एंडिंग थिंग्स' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती हुई दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस खास फिल्म का एक्ट्रेस बनीं हिस्सा

प्रियंका चोपड़ा के पास ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ भी है। जिसमें वह ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है।