Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पहली बार सामने आया Nora Fatehi ऐसा वीडियो, देखते ही मुंह से निकलेगा- ये कौन है

Nora Fatehi Viral Video दिलबर-दिलबर से लेकर साकी-साकी तक एक से बढ़कर एक गाने पर अपने डांस मूव्स से तहलका मचाने वाली नोरा फतेही आज एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। अपने डांस से बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी को दीवाना बना चुकीं नोरा फतेही का हाल ही में एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें देख फैंस हक्के-बक्के रह गए हैं।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Tue, 26 Dec 2023 04:07 PM (IST)
Hero Image
नोरा फतेही का पुराना वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नोरा फतेही ने अपने डांस के बलबूते पर आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साकी-साकी से लेकर दिलबर और कुसू-कुसू जैसे कई गानों से उन्होंने इंटरनेट पर आग लगा दी। उनके डांस मूव्स के फैंस कायल हैं। बच्चे से लेकर बड़े तक उनका हर कोई उनके गाने के वायरल होते ही उस पर रील बनाना शुरू कर देता है।

नोरा फतेही का सिक्का एक्टिंग में भले ही न चला हो, लेकिन अपने डांस से उन्होंने हर एक का दिल घायल कर दिया है। उनके डांस के साथ-साथ फैंस उनकी खूबसूरती के गुणगान करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

हालांकि, अब हाल ही में नोरा फतेही का एक बहुत ही पुराना वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनको एक नजर में देखकर आप धोखा खा जाएंगे।

नोरा का पहला ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल

हर आउटसाइडर की तरह नोरा भी बॉलीवुड में एक अभिनेत्री बनने का ख्वाब लेकर आई थीं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने की कोशिश भी की, लेकिन फैंस को उनकी एक्टिंग नहीं जमी। बिग बॉस सीजन 9 में नजर आईं नोरा फतेही के अब पहले ऑडिशन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो उन्होंने 20 साल की उम्र में दिया था।

यह भी पढ़ें: Nora Fatehi पहली बार निभाएंगी लीड रोल, Ranbir Kapoor की इस हीरोइन को रिप्लेस कर मारी बाजी

इस क्लिप को एक कास्टिंग कंपनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस वीडियो में नोरा फतेही ने अपने नाम का प्लाकार्ट हाथ में पकड़ा हुआ है। जिस पर उनके नाम की स्पेलिंग NORA की जगह NAURA लिखी हुई है। वीडियो में वह खाई से गिरने का कोई सीन कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ram Casting Company (@ramcastingcompany)

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जितना उनकी एक्टिंग देखकर हैरान नहीं हुए, उससे ज्यादा हैरान वह उनके लुक्स को देखकर हो गए हैं।

नोरा का वीडियो देख हैरान हुए सोशल मीडिया यूजर्स

'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस पूरी तरह से हक्के-बक्के रह गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये सर्जरी से पहले ऐसी दिखती थी"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "वेट सच में... अब तो ये बिल्कुल ही अलग दिखती है"। अन्य यूजर ने लिखा, "ये इतनी सारी सर्जरी करवाने से पहले ऐसी थी"। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस पुराने लुक को देखकर पूरी तरह हक्के-बक्के हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने उड़ाया Nora Fatehi का मजाक, वीडियो में एक्ट्रेस को लेकर की ऐसी हरकत?