Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Entertainment News: पुलिस अधिकारी के रोल में दिखेंगे डीनो मोरिया, राणा नायडू के दूसरे सीजन में निभाएंगे अहम रोल

अभिनय से करीब दस साल तक दूर रहने के बाद अभिनेता डीनो मोरिया ने डिजिटल प्लेटफार्म पर मेंटलहुड से पदार्पण किया। उसके बाद उन्हें कई वेब सीरीज में देखा गया। उन्हें वेब शो द एम्पायर में खलनायक की भूमिका में देखा गया था और उनके अभिनय को काफी सराहा गया। अब खबरें हैं कि वह वेब सीरीज राणा नायडू के दूसरे सीजन में नजर आएंगे।

By Priyanka singh Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 11 Apr 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
पुलिस अधिकारी के रोल में दिखेंगे डिनो मारियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनय से करीब दस साल तक दूर रहने के बाद अभिनेताडीनो मोरिया ने डिजिटल प्लेटफार्म पर 'मेंटलहुड' से पदार्पण किया। उसके बाद उन्हें कई वेब सीरीज में देखा गया, जिनमें द एम्पायर और तांडव शामिल हैं। उन्हें वेब शो द एम्पायर में खलनायक की भूमिका में देखा गया था और उनके अभिनय को काफी सराहा गया।

राणा नायडू के दूसरे सीजन में नजर आएंगे डीनो मोरिया

अब खबरें हैं कि वह वेब सीरीज राणा नायडू के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक शो में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका में होंगे। उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म में उनका किरदार काफी अहम होगा। एक्शन से भरपूर क्राइम ड्रामा सीरीज का पहला सीजन राणा नायडू (राणा डग्गूबाती) के इर्द-गिर्द था, जिसे सितारों के फिक्सर के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उनका काम बॉलीवुड के भीतर सभी समस्याओं को हल करना होता है।

ये होंगे अहम भूमिका में

हालांकि, उसके पिता के जेल से रिहा होने के बाद उसके जीवन में दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। शो में वेंकटेश डग्गुबाती, राणा डग्गुबाती, सुचित्रा पिल्लई, गौरव चोपड़ा और सुरवीन चावला प्रमुख भूमिकाओं में थे। राणा नायडू अमेरिकी क्राइम शो रे डोनोवन का आधिकारिक भारतीय रूपांतरण है, जिसका निर्देशन निर्देशक करण अंशुमन और सुपर्ण वर्मा ने किया था।