Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nusrat Jahan No Makeup Look: नुसरत जहां ने शेयर कीं बिना मेकअप वाली तस्वीरें, खूबसूरती को लेकर दिया ये मैसेज

Nusrat Jahan Photos नुसरत जहां अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। निजी लाइफ में उनके फैसले भी उन्हें चर्चा में रखते हैं। एक्ट्रेस साथी कलाकार यश दासगुप्ता की पार्टनर मानी जाती हैं और दोनों का एक बेटा भी है।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Tue, 01 Nov 2022 03:53 PM (IST)
Hero Image
Nusrat Jahan No Makeup Photos Will Shock You. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बहुत कम सेलेब्रिटीज ऐसे होते हैं, जो अपने बारे में असहज बातों को भी सार्वजनिक तौर पर कहने से गुरेज नहीं करते। अपनी किसी कमजोरी, बीमारी या रिश्ते को लेकर ये सेलेब फैंस और फॉलोअर्स को गुमराह नहीं करते, बल्कि साफ-साफ कहते हैं। ऐसे ही सेलेब्रिटीज में नुसरत जहां का नाम लिया जा सकता है, जो अपनी खूबसूरती के साथ बेबाक बातों के लिए भी मशहूर हैं, चाहे इसके चलते उन्हें कितनी भी परेशानी क्यों ना उठानी पड़े। नुसरत ने एक बार फिर उसी बेबाकी की मिसाल दी है। उन्होंने पहली बार बिना मेकअप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कीं और इसके साथ एक स्ट्रॉन्ग मैसेज भी दिया।

यह भी पढ़ें: 'मिली' की शूटिंग के दौरान फ्रीजर में घंटों बिताने पर बिगड़ी मेंटल हेल्थ, जाह्नवी कपूर को आ रहे थे डरावने सपने

फोटो के साथ लिखा खूबसूरत मैसेज

Photo- Instagram/Nusrat Jahan

नुसरत ने लिखा- अपूर्णता को स्वीकार करते हुए। हम सिर्फ इंसान हैं। इसके साथ नुसरत ने नो मेकअप और लव योरसेल्फ जैसे हैशटैग भी लिखे हैं। नुसरत की इन तस्वीरों पर कई फैंस ने कमेंट भी किये हैं और पसंद किया है।

नुसरत जहां सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर वो जमकर फोटो शेयर करती हैं। कभी साड़ी, कभी सूट तो कभी पश्चिमी लिबास में नुसरत काफी आकर्षक दिखती हैं। 

Photo- Instagram/Nusrat Jahan

नुसरत बंगाली सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। 2011 में नुसरत ने शोत्रु नाम की फिल्म से फिल्म डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके हीरो जीत थे। इस साल नुसरत स्वास्तिक संकेत में नजर आयी थीं, जो जनवरी में रिलीज हुई थी। 

Photo- Instagram/Nusrat Jahan

विवादों में रही है पर्सनल लाइफ

नुसरत ने अपना पॉलिटिकल करियर 2019 में शुरू किया था, जब बसीरहाट से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं। नुसरत रियल लाइफ में विवादों के लिए भी चर्चा में रहती हैं। बिजनेसमैन निखिल जैन से अपनी शादी को लेकर भी एक्ट्रेस खूब चर्चा में रही थीं।

Photo- Instagram/Nusrat Jahan

2019 में दोनों ने तुर्किये में शादी की थी, मगर बाद में उन्होंने खुद इस शादी को गैरकानूनी करार दिया। नुसरत को-एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलनेशिप में हैं। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका जन्म कोलकाता में पिछले साल हुआ था।

यह भी पढ़ें: October 2022 Box Office- बॉलीवुड के लिए अक्टूबर रहा ठंडा, बॉक्स ऑफिस पर गिरा बड़ी-बड़ी फिल्मों का पारा