Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nusrat Jahan: एथनिक लुक में कहर ढा रहीं नुसरत जहां, एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल

Nusrat Jahan ग्लैमरस एक्ट्रेस नुसरत जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है जो अक्सर ही उनकी तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट करते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Mon, 07 Nov 2022 07:34 PM (IST)
Hero Image
File Photos of Nusrat Jahan. Photo Credit: Nusrat Jahan Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Nusrat Jahan Photos: बंगाली ब्यूटी नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। सिर्प फैंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्रिटी के बीच भी नुसरत की अदाओं भरी तस्वीरें चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पीले कलर के लहंगे में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी अदा देखते ही बन रही है। इसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में उनकी हर अदा कातिल है, जिससे नजरें हटा पाना भी मुश्किल हो रहा है।

नुसरत की सादगी ने जीता दिल

फैंस को पीले कलर में नुसरत की फोटो बहुत पसंद आ रही है। वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई उन्हें गॉर्जियस तो कोई 'ब्यूटी एट इट्स बेस्ट' का कमेंट उनके लिए कर रहा है। कई फैंस ने बंगाली में उनके लिए स्वीट नोट लिखे हैं। बंगाली एक्ट्रेस अपनी सादगी से सभी का दिल जीत रही हैं।

(Photo Credit: Nusrat Jahan Instagram)

न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया लुक

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नुसरत ने न्यूड मेकअप किया है। आंखों पर हल्का सा काजल और पिंक लिप्स्टिक नुसरत की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इसके साथ ही कानों में गोल्ड के ईयररिंग्स पहने हैं और बालों को खुला रखा है।

अक्सर चर्चा में रहती हैं नुसरत

नुसरत अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी हैं। वह इस प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव भी हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने शिमरी ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट कराया था, जिसे देख लोग दिल हार बैठे थे। अब फिर से नुसरत ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक से लोगों को दीवाना बना दिया है।

यह भी पढ़ें: Yashoda: Myositis से पीड़ित समांथा ने किया 'यशोदा' फिल्म का प्रमोशन, चेहरे पर दिखा बीमारी का दर्द

यह भी पढ़ें: Mili Actress Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का खुलासा, 'डकार भी मारूं तो भी पापा कहेंगे वाह बेटा'