Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nusrat Jahan ने 2 साल बाद दिखाया बेटे का चेहरा, फैंस बोले- 'ये तो बिल्कुल यश की कॉपी है'

नुसरत जहां (Nusrat Jahan) पहली शादी को तोड़कर पिछले 3 सालों से एक्टर यश दासगुप्ता के साथ अपने रिश्तें को लेकर वे सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि निखिल संग तलाक के बाद दोनों ने गुपचुप शादी रचाई थी और साल 2021 में दोनों ने बेटे का स्वागत किया था जिसका नाम ईशान (Yishaan) रखा था।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Mon, 13 May 2024 02:55 PM (IST)
Hero Image
Nusrat Jahan And Yash Dasgupta Son Photo

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बंगाली सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा नुसरत जहां (Nusrat Jahan) सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ के अपडेट भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

नुसरत ने रविवार को मदर्स डे के मौके पर अपने फैंस के साथ एक बेहद प्यारा अपडेट शेयर किया। उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ साझा की। 

नुसरत जहां ने शेयर की बेटे की तस्वीर

बिजनेसमैन निखिल जैन से अलग होने के बाद एक्ट्रेस साथी कलाकार यश दासगुप्ता  (Yash Dasgupta) के साथ हैं। इस कपल ने 21 अगस्त 2021 को बेटे यीशान जे दासगुप्ता का स्वागत किया था। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपने लाडले की फोटो शेयर की है।

12 मई 2024 को नुसरत जहां ने अपने इंस्टा हैंडल पर बेटे ईशान (Yishaan) संग फोटो साझा की, जिसमें वह उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों कैमरे के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी के साथ मैचिंग कलर के स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

यूजर बोले, पिता की कार्बन कॉपी है यीशान

एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर यूजर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये बिल्कुल यश की कॉपी पेस्ट जैसा दिखता है। दूसरे यूजर ने लिखा, यह बिल्कुल छोटे यश जैसा दिखता है। तीसरे यूजर ने लिखा, आखिरकार आपने फोटो शेयर कर ही दी। ये बहुत क्यूट है।  

नुसरत की प्रोफेशनल लाइफ

नुसरत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इसी साल में वह फेयर वन मिस कोलकाता बनी। नुसरत ने राज चक्रवर्ती की फिल्म शोत्रु से डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें: खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं पर भारी पड़ती है ये बंगाली बाला, 32 की उम्र में दिखती हैं बेहद गॉर्जियस