Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nysa Devgan ओरहान अवात्रामणि के साथ राजस्थान में मना रही हैं वेकेशन, ऊंट की सवारी करती आईं नजर

Nysa Devgan Photos अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों राजस्थान के जैसलमेर में वेकेशन मना रही है। उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें पोज देते हुए देखा जा सकता है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Fri, 07 Apr 2023 03:42 PM (IST)
Hero Image
Nysa Devgan Photos: न्यासा देवगन फिल्म एक्ट्रेस बन सकती है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Nysa Devgan Photos: फिल्म अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों राजस्थान में दोस्तों के साथ वेकेशन मना रही हैं। उनके खास दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। इसमें दोनों को ऊंट पर बैठकर रेगिस्तान में सैर करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, वह अन्य दोस्तों के साथ राजस्थानी थाली का भी आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

न्यासा देवगन दोस्तों के साथ पार्टी कर रही हैं

मां काजोल के साथ समय बिताने के बाद अब न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही हैं। इस सप्ताह न्यासा देवगन मुंबई से अपने दोस्तों के साथ राजस्थान में वेकेशन मनाने गई थी। सभी सूर्यगढ़, जैसलमेर में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उनके खास दोस्त ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इसमें न्यासा देवगन को ऊंट की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, इसके बाद सभी राजस्थानी थाली खाते भी नजर आ रहे हैं।

ओरहान अवात्रामणि ने तस्वीरें शेयर की है

ओरहान अवात्रामणि ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'सावधान, आप किसके साथ अपनी यादें बना रहे हैं। वे जीवन भर रहती हैं। सूर्यगढ़, जैसलमेर।' तस्वीरों में ओरहान को अन्य दोस्तों के साथ जैसलमेर में समय बिताते हुए देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में न्यासा ओरहान के कंधे पर सोई हुई है और उनकी आंखें बंद है और वह मुस्कुरा रही हैं।

न्यासा देवगन दोस्तों के साथ ऊंट की सवारी कर रही हैं

न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ ऊंट की सवारी कर रही हैं। एक फोटो में सभी दोस्त बाहर बैठकर कैंडल लाइट डिनर का आनंद ले रहे हैं, जहां न्यासा ने लाल कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहन रखी है। कई लोगों ने तस्वीरों पर मजेदार कमेंट भी किया है। काजोल और न्यासा ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के कार्यक्रम में भाग लिया था। इस अवसर पर रेड कारपेट पर पोज देते नजर आए थे। रेखा भी उनके साथ थी।

न्यासा देवगन काजोल और अजय देवगन की बेटी हैं

न्यासा देवगन 19 साल की हैं। वह काजोल और अजय देवगन की बेटी हैं। न्यासा ने सिंगापुर में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है। अब वह स्विट्जरलैंड में आगे की पढ़ाई कर रही हैं।