Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा संग सच में था Shah Rukh Khan का अफेयर? एक्टर के इस करीबी दोस्त ने असलियत से उठाया पर्दा

शाह रुख खान और प्रियंका चोपड़ा का अफेयर को लेकर कई बार अपवाह सुनने को मिल चुकी है। कहा जाता है कि फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि इस बार में कभी भी शाह रुख खान या प्रियंका चोपड़ा ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा। वहीं अब एक्टर और प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने इस पर बात की है।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Fri, 23 Feb 2024 09:57 AM (IST)
Hero Image
प्रियंका चोपड़ा संग सच में था शाह रुख खान का अफेयर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान और प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा बटोर रहे हैं। अब तक कई बार दोनों सुपरस्टार्स के अफेयर की अफवाह सुनने को मिल चुकी है। शाह रुख खान के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ये कॉन्ट्रोवर्सी अब एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है, उनके करीबी दोस्त विवेक वासवानी की वजह से।

शाह रुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की अफवाह तब उड़नी शुरू हुई थी, जब दोनों डॉन 2 में साथ काम कर रहे थे। अब एक्टर के दोस्त विवेक वासवानी ने इसे लेकर अपने एक इंटरव्यू में बात की।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के ये स्टार्स बिजनेस में करते हैं करोड़ों इन्वेस्ट, इस फ्लॉप एक्टर का दुबई में है डायमंड का कारोबार

शाह रुख के करीबी दोस्त हैं विवेक वासवानी

एक्टर और प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने शाह रुख खान को फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' के साथ लॉन्च किया था। स्ट्रगल के दिनों में दोनों साथ ही रहते थे। विवेक वासवानी ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में शाह रुख खान के रिलेशनशिप को लेकर कहा कि वो एक सुपरस्टार हैं, इसलिए लोग कई तरह की अटकलें लगाना पसंद करते हैं लेकिन वो सच नहीं हैं।

विवेक संग उड़ी थी रिश्ते की अफवाह

शाह रुख खान की विवेक वासवानी के साथ भी रिश्ता होने की अफवाह उड़ी था। जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "रिश्ता? मतलब? फिजिकल रिलेशनशिप? नहीं, वो इस तरह का इंसान नहीं है। मुझे नहीं पता कि अफवाह कहां से आईं। हम एक ही घर में रह रहे थे, मेरे माता-पिता वहीं थे, टेंशन थी, करियर था, जल्दी से गौरी से शादी करनी थी, इस सब में रिश्ता कहां होगा? दोस्ती का रिश्ता था, लेकिन फिजिकल होने जैसा कोई रिश्ता नहीं था?"

यह भी पढ़ें- रातों-रात अपनी ही सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल से कटा इन सितारों का पत्ता, शाह रुख खान से इस एक्टर ने छीनी मूवी

प्रियंका संग अफेयर क्या बोले विवेक ?

विवेक वासवानी ने आगे कहा कि जैसे-जैसे शाह रुख एक स्टार के तौर पर बड़े होते गए, उनके बारे में बहुत सारी बातें लिखी जाने लगीं। "ये सच नहीं है। सच ये है कि, जब से मैं उन्हें जानता हूं, तब से वो पूरी जिंदगी वन वुमन मैन रहे हैं। आपने कितनी लड़कियों के बारे में सुना है? हमारे पास प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक अफवाह है, वो भी एक अफवाह है, लेकिन हमने शाह रुख के बारे में और क्या सुना है? कुछ नहीं। वो इस तरह के शख्स नहीं हैं।"