Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Oscar Awards 2023: इस साल किस फिल्म और किस अभिनेता को मिला ऑस्कर अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Oscar Awards 2023 इस साल ऑस्कर अवॉर्ड के लिए 23 अलग-अलग श्रेणियों में नॉमिनेशन की घोषणा हुई। जिसमें भारत की ओर से चार नॉमिनेशन ऑस्कर के लिए भेजे गए। आइये जानते हैं किस कैटेगरी में किसे ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniUpdated: Mon, 13 Mar 2023 11:32 AM (IST)
Hero Image
Oscar Awards 2023 Full List of Winners

नई दिल्ली, जेएनएन। Oscar 2023 Winners Full List: फिल्मों के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर अवॉर्ड पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। इसमें किसी भी फिल्म का नॉमिनेट होना बड़ी बात मानी जाती है। इस साल 12 मार्च (आईएसटी 5.30 बजे, सोमवार) को 95वें अकादमी पुरस्कार की घोषणा हुई, जिसमें भारत की चार फिल्में अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट हई थीं। कुल 23 श्रेणियों में नॉमिनेशन घोषित किए गए। इसमें भारत ने दो ऑस्कर अपने नाम किए।

अपने पहले अकादमी पुरस्कार के लिए तैयार 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर मिला। गाने को हाल ही में क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता। इसके अलावा ऑस्कर में बेस्ट भारतीय शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' को मिला है। इन विनर्स के अलावा आइये जानते हैं बाकी विनर्स के बारे में।

(Photo Credit: ANI)

Oscar 2023- सर्वश्रेष्ठ फिल्म

95वें एकादमी पुरस्कार में 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' ने बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में बाजी मारी।

Oscar 2023- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

यह अवॉर्ड ब्रेंडन फ्रेजर को उनकी फिल्म 'द व्हेल' के लिए दिया गया।

Oscar 2023- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

इस कैटेगरी में शानदार अभिनय के लिए 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' की एक्ट्रेस मिशेल योह को 95वां अकादमी पुरस्कार दिया गया।

Oscar 2023- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार

इस कैटेगरी में भी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' के ही एक्टर ने बाजी मारी है। इसके लिए की हुई क्वान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

Oscar 2023- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार

जेमी ली कर्टिस ने फिल्म 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' के लिए बेस्ट सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। यह उनका पहला ऑस्कर अवॉर्ड है।

Oscar 2023- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' के लिए डैनियल क्वान और डैनियल स्कीनर्ट ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता।

Oscar 2023- सिनेमाटोग्राफी

जेम्स फ्रेंड ने 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' पर अपने अच्छे काम के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमाटोग्राफी का ऑस्कर अवॉर्ड जीता।

Oscar 2023- कॉस्ट्यूम डिजाइन

ऑस्कर 2023 में बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन के लिए रूथ ई कार्टर ने अवॉर्ड जीता।

Oscar 2023- फिल्म एडिटिंग

'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' से पॉल रोजर्स ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग के लिए 95वां अकादमी पुरस्कार जीता।

Oscar 2023- बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म

'एन आयरिश गुडबाय' ने सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। 

Oscar 2023- सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म अवॉर्ड

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए 'नवलनी' ने अवॉर्ड जीता।

Oscar 2023- बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' को अवॉर्ड मिला।

Oscar 2023- बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म अवॉर्ड

पहला ऑस्कर अवॉर्ड एनिमेटेड फीचर फिल्म के लिए पिन्नोचियो ने जीता।

Oscar 2023- बेस्ट हेयर और मेकअप अवॉर्ड

सर्वश्रेष्ठ हेयर और मेकअप अवॉर्ड 'द व्हेल' ने जीता।

Oscar 2023- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म

इस कैटेगरी में ऑस्कर का अवॉर्ड 'द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स' को दिया गया है।

Oscar 2023- सर्वश्रेष्ठ संगीत ओरिजनल स्कोर

'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' के वोल्कर बर्टेलमैन ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्कोर के लिए 95वां अकादमी पुरस्कार जीता।

Oscar 2023- सर्वश्रेष्ठ राइटिंग (ओरिजनल स्क्रीनप्ले)

'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' के लिए डैनियल क्वान और डैनियल स्कीनर्ट ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता।

Oscar 2023- सर्वश्रेष्ठ राइटिंग (एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले)

इस श्रेणी में 'वुमन टॉकिंग' के लिए साराह पॉली को अवॉर्ड दिया गया।

Oscar 2023- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन

'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' के लिए क्रिस्टियन गोल्डबेक और अर्नेस्टाइन हिपर को ऑस्कर मिला।

Oscar 2023- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के लिए जो लेटरी, रिचर्ड बेनहेम, एरिक सैंडन और डैनियल बरेक को पुरस्कार मिला।

यह भी पढ़ें: Oscar Award 2023: 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर मिलने पर गदगद हुई फिल्म इंडस्ट्री, बांधे फिल्म की तारीफों के पुल

यह भी पढ़ें: Oscar Award 2023: 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर मिलने पर गदगद हुई फिल्म इंडस्ट्री, बांधे फिल्म की तारीफों के पुल