Move to Jagran APP

Bigg Boss कंटेस्टेंट Oviya का MMS हुआ लीक, अब फोटो शेयर कर ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं - Enjoy it

साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस ओविया का एक एमएमएस इंटरनेट पर वायरल हो रहा था। इसके बाद से कई सारे ट्रोलर्स उनकी जमकर आलोचना करने लगे। हालांकि अब अभिनेत्री ने उन्हें अपनी भाषा में जवाब दिया है। वीडियो लीक होने के बाद ओविया ने एक फोटो शेयर की है और कमेंट्स सेक्शन में कई यूजर्स को जवाब भी दिया है।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 16 Oct 2024 02:15 PM (IST)
Hero Image
साउथ एक्ट्रेस ओविया ने कमेंट्स पर किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइवेट वीडियो लीक और वायरल होने के बाद अभिनेत्री ओविया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जैसे ही ये वीडियो कई सारे प्लेटफार्मों पर पहुंचने लगा लोगों ने ओविया को ट्रोल करना और उनके बारे में गंदे गंदे कमेंट्स करना शुरू कर दिया। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इन सभी ट्रोलर्स को अपनी भाषा में जवाब दिया है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वो ब्लैक कलर के कुर्ते में क्रॉस फिंगर किए हुए दिखाई दे रही हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग ओविया के सपोर्ट में बोल रहे हैं और उनका कहना है कि ओविया का ये वीडियो डीप फेक है। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि वायरल वीडियो सच है और ये ओविया का ही है।

साल 2007 में किया था डेब्यू

ओविया ने साल 2007 में कंगारू फिल्म के साथ मलयालम सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी। इन सालों में उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम और तमिल फिल्मों में अभिनय किया। उनकी तमिल फिल्म कलावणी बहुत बड़ी हिट रही थी। इसे कन्नड़ में भी रिलीज किया गया था। ओविया ने साल 2015 में फिल्म ये इश्क सरफिरा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें मोहम्मद अब्दुल्ला, नैना असवाल और राजकुमार कनौजिया जैसे अन्य कलाकार भी थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

यह भी पढ़ें: क्या सच में 43 साल की उम्र में चौथी शादी करेंगी Vanitha Vijayakumar? सामने आया एक्ट्रेस का सच

बिग बॉस में आई थीं नजर

इसके बाद वो बिग बॉस तमिल के पहले सीजन में नजर आईं जहां से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। इस शो को कमल हासन ने होस्ट किया था। यह शो 2017 में स्टार विजय पर प्रसारित हुआ था। इस सीजन के विनर रहे थे आरव और ओविया के साथ उनके रोमांटिक रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।

कई लोग ने कमेंट करके ओविया से लिंक मांगना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अगली बार ब्रो'। दूसरे ने लिखा, 'किस वीडियो की बात कर रहे हैं? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'मुझे बात करने दो'। तीसरे ने लिखा - '17 सेकंड का वीडियो है मैडम', इस पर एक्ट्रेस ने लिखा- 'एंजॉय'।

वैसे तो वो बीच शो में बाहर हो गई थीं लेकिन ऑडियंस का दिल जीतने में भी कामयाब रही थीं। उन्हें आखिरी बार तमिल फिल्म बूमर अंकल में देखा गया था। आने वाले समय में वो संभवम और राजा भीमा में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: साउथ स्टार Rajendra Prasad की बेटी गायत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, Jr NTR ने जताया शोक