Move to Jagran APP

Panchayat के 'बनराकस' ने मुंबई में खरीदा नया घर, फोटो देख यूजर बोले- 'आवास योजना में पूरब को एक और मकान'

मुंबई में बीते दिनों एक के बाद एक सेलेब्स घर खरीदते नजर आ रहे हैं। हाल ही में शाह रुख खान के बेटे आर्यन खाने भी नया घर लिया। वहीं अब अभिनेता दुर्गेश कुमार को लेकर खबर सामने आ रही है। मुंबई में अपने नए अपार्टमेंट की चाबियों की एक तस्वीर साझा की। दुर्गेश को पंचायत में भूषण कुमार की भूमिका के लिए जाना जाता है।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Thu, 01 Aug 2024 10:36 AM (IST)
Hero Image
दुर्गेश कुमार का नया घर (फोटो इंस्टाग्राम)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पंचायत' वेब सीरीज फेम अभिनेता दुर्गेश कुमार ने फैंस के साथ अपनी सबसे बड़ी खुशी को साझा किया है। एक्टर ने सपनों के शहर मुंबई में अपना भी एक सबसे खास और बड़ा सपना पूरा कर लिया है और ये सपना था उनका खुद का घर। उन्होंने मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है।

सालों बाद खरीदा घर

31 जुलाई को 'बनराकस' यानी अभिनेता दुर्गेश कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके नए अपार्टमेंट की चाबी की एक झलक दिखाई दी और इसी के साथ कैप्शन में लिखा- "अपना घर... मुंबई मैं धन्यवाद बाबूजी हरेकृष्ण चौधरी आशीर्वाद के लिए। 

यह भी पढ़ें-  Panchayat 3 Star Cast: लाल फूल-पीला फूल 'फुलेरावासी' सुपर कूल, 'बनराकश और बिनोद' पर खूब चढ़ा विलायती रंग

पंचायत के भूषण कुमार को फैंस ने दी बधाई

दुर्गेश कुमार के इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाई दी। एक फैन ने लिखा, "बधाई हो सर, मुझे उम्मीद है कि आप और भी बहुत कुछ हासिल करेंगे और हमारा मनोरंजन करते रहेंगे।" दूसरे यूजर ने लिखा- "भट भट मुबारक।" तीसरे यूजर ने लिखा-  "सर का फुलेरा का घर। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- "देख रहा है विनोद भैया जी खुद का घर ले लिए मुंबई में। एक यूजर ने लिखा- आवास योजना में पूरब को एक मकान और। 

आलिया भट्ट के साथ कर चुके हैं काम 

बता दें, बनराकस यानी दुर्गेश कुमार ने अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म हाईवे में भी काम किया हुआ है, लेकिन असल पहचान उन्हें  'पंचायत' से मिली। अभिनेता ने खुद बताया था कि उन्होंने 'पंचायत' में एक फोटोग्राफर की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था।

हालांकि, 'एस्पिरेंट्स' के लेखक दीपेश सुमित्रा जगदीश ने फोटोग्राफर की भूमिका निभाई और दुर्गेश ने सीरीज में भूषण कुमार (बनराकस) की भूमिका निभाई। इसके अलावा वह  सुल्तान, फ्रीकी अली, बहन होगी तेरी, लापता लेडीज और भक्त जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।अब जल्द 'पंचायत'के नए सीजन में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- डिप्रेशन में बीते 'पंचायत 3' के 'बनराकस' के दिन, इस कारण से एडल्ट फिल्मों में करना पड़ गया था काम