Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Parineeti-Raghav Video: कभी किया लिप लॉक, कभी काटा केक, देखें परिणीति-राघव की रिंग सेरेमनी का अनदेखा वीडियो

Parineeti-Raghav Video परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने शनिवार को दिल्ली में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। अब इस कपल की रिंग सेरेमनी का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमे दोनों लिपलॉक करते नजर आ रहे है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Sun, 14 May 2023 05:25 PM (IST)
Hero Image
Parineeti Chopra, Raghav Chadha Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti-Raghav Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा  (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने शनिवार को दिल्ली में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। सोशल मीडिया पर इस कपल के रिंग सेरेमनी की वीडियो और फोटोज काफी वायरल हो रहे है। वहीं अब इस कपल की रिंग सेरेमनी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमे दोनों लिपलॉक करते नजर आ रहे है।

परिणीति और राघव ने किया लिपलॉक

शनिवार को इस कपल की पंजाब रीति-रिवाजों के साथ दिल्ली में रिंग सेरेमनी हुई। इस नए वीडियो में सेरेमनी वेन्यू की एक झलक दिखाई दे रही है, जिसे व्हाइट फूलों से सजाया गया। इस कपल की थीम व्हाइट थी। वीडियो में देख सकते है चारों तरफ सफेद फूल और लाइटों से सजाया गया है।  इसी बीच परिणीति और राघव केक कट करते नजर आ रहे है।  इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे को लिपलॉक करते नजर आ रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राघव और परिणीति हुए रोमांटिक

इससे पहले एक और इनसाइड वीडियो सामने आया था, जिसमें राघव और परिणीति रोमांटिक नजर आए थे। परिणीति अपने होने वाले पति संग डांस मूव करती नजर आई तभी राघव ने उन्हें किस भी किया था।  एक्ट्रेस माही गाना गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस भी दोनों की जोड़ी को बेस्ट कहते हुए नजर आ रहे हैं।

ऐसे हुई लव स्टोरी की शुरुआत

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर देखा गया था। खबरों की माने परिणीति और राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की थी। तब से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। हालांकि, दोनों की डेटिंग की खबरें कुछ महीने पहले आनी शुरू हुई थी।  इसके बाद कपल कभी डिनर डेट तो कभी आईपीएल मैच देखते हुए स्पॉट होने लगे।