Parineeti Raghav Wedding: शुरू हुए परिणीति-राघव की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन, प्रियंका की मां ने जमाया रंग
Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो गई हैं। बीते दिन ही एक्ट्रेस का संगीत फंक्शन हुआ जिसमें कई लोग शामिल हुए। इस दौरान परी के पिता ने भी कैमरा के सामने पोज दिए।
नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी का हर कोई इंतजार कर रहा है। इन दोनों की शादी इस साल की मोस्ट अवेटेड शादी में से एक है। ऐसे में अब आखिरकार परिणीति-राघव की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन ही एक्ट्रेस की गुरुद्वारे की तस्वीरें वायरल हुई थी।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को राजस्थान में होने वाली है। इससे पहले दोनों की शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। प्री-वेडिंग फंक्शन्स के लिए राघव चड्ढा के दिल्ली आवास के कपूरथला हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बीती रात यानी 20 सितंबर को इस कपल का सूफी नाइट यानी संगीत का फंक्शन हुआ। इस फंक्शन में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Parineeti - Raghav Wedding: शादी में पंजाबी लजीज खाने के साथ होगा इस दौर का संगीत, हर अपडेट पढ़िए यहां
संगीत में शामिल हुई मधु चोपड़ा
परिणीति और राघव के संगीत फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी शामिल हुए। इस दौरान मधु चोपड़ा बेहद ही सुंदर ड्रेस में मीडिया को पोज देते हुए भी नजर आईं।
परिणीति के पिता ने दिए पोज
बेटी परिणीति चोपड़ा की शादी में पिता पवन चोपड़ा बेहद ही खुश दिखाई दिए। संगीत वाले दिन उन्होंने ग्रीन कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था। ऐसे में वह पपराजी को पोज देने के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर भी आए और कैमरा के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। वहीं, सगाई में परिणीति के पिता को इमोशनल होते हुए देखा गया था।
View this post on Instagram
संगीत में शामिल होने पहुंचे हरभजन सिंह
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। उनके दिल्ली वाले घर में सितारों का आना-जाना भी देखने को मिल रहा है। इस मौके पर क्रिकेटर से राजनेता बने हरभजन सिंह भी कपल के खास दिन में शामिल हुए। इस दौरान हरभजन पंजाबी कुर्ता और पजामा पहने दिखाई दिए।
यहां होगी शादी की अन्य रस्में
परिणीति और राघव जल्द ही पति-पत्नी बनने वाले हैं। 23 सितंबर को एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी होगी। वहीं, 24 को राघव दूल्हा बनकर परिणीति को लेने जाएंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में दोनों रिसेप्शन देंगे।
यह भी पढ़ें: Parineeti-Raghav Wedding: गुरुद्वारे में राघव-परिणीति ने लिया आशीर्वाद, सामने आई मेहंदी फंक्शन की पहली फोटो