Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Parineeti Raghav Wedding: CM भगवंत मान ने पंजाबी में दी परिणीति-राघव को बधाई, लिखा खास मैसेज

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। अब दोनों उदयपुर से दिल्ली भी आ गए हैं। कपल ने आज सुबह अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। यह तस्वीरें देखने के बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी कपल को बधाई दी है।

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree VermaUpdated: Mon, 25 Sep 2023 10:54 PM (IST)
Hero Image
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding (Photo Credit: Instagram)

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: पिछले लंबे समय से परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते दिन यानी 24 सितंबर को उदयपुर में सात फेरे लेने के बाद दोनों सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। इस खास मौके पर हर कोई न्यूली वेड कपल को बधाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कई तस्वीरें वायरल हुईं। इसके साथ ही कपल ने आज ऑफिशियल तौर पर भी अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जैसे ही दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की, इसके बाद बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक हर कोई परिणीति और राघव को शुभकामनाएं दे रहा है। अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी कपल को खास पोस्ट शेयर करके बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra Video: शर्माते हुए परिणीति ने की मंडप में रॉयल एंट्री, सामने आया एक्ट्रेस का अनदेखा वीडियो

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवविवाहित जोड़े परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को बधाई देने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में पंजाब के सीएम कपल के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ-साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप नेता संजय सिंह भी हैं। सीएम भगवंत मान ने तस्वीर के साथ पंजाबी में कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में उन्होंने लिखा 'छोटे भाई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को जिंदगी के नए सफर की बधाई। ये जोड़ी हमेशा सलामत रहे। चेहरे पर खुशी ऐसे ही बनी रहे'।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दी थी बधाई

इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी नई दुल्हन और दुल्हे राजा को बधाई दी थी। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'भगवान आप दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दें'। इसके साथ ही बी-टाउन से भी र्जुन कपूर, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और कई अन्य सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। बता दें कि परिणीति और राघव आज 25 सितंबर को उदयपुर से दिल्ली आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: Parineeti And Raghav: अक्षय कुमार ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी की दी बधाई