Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paris Olympics 2024 में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाएंगी नीति मोहन, कब करेंगी परफॉर्म?

Paris Olympics 2024 में बॉलीवुड की एक बेहतरीन सिंगर नीति मोहन (Neeti Mohan) देश को रिप्रेजेंट करने जा रही हैं। ओलंपिक में नीति मोहन की सुरीली आवाज गूंजने वाली है। हाल ही में प्लेबैक संगर ने खुलासा किया है कि उन्हें ओलंपिक में परफॉर्म करने का मौका मिला है। वह इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं। जानिए वह कब परफॉर्म करेंगी।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Tue, 30 Jul 2024 08:54 PM (IST)
Hero Image
पेरिस ओलंपिक में परफॉर्म करेंगी बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में भारत को एक नहीं बल्कि दो-दो मेडल मिल चुके हैं। मनु भाकर (Manu Bhaker) ने शूटिंग में पहला कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। साथ ही वह एक ही ओलंपिक में दो-दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय भी बन गई हैं। 30 जुलाई को उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर शूटिंग में कांस्य पदक जीता।

मनु भाकर और सरबजोत की इस जीत के बाद एक और गुडन्यूज आई है। बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन (Neeti Mohan) ओलंपिक में पहली बार भारत को रिप्रेजेंट करने जा रही हैं। वह इंडिया हाउस में एक शानदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं। हाल ही में, उन्होंने एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये गुडन्यूज शेयर की थी।

पहली बार ओलंपिक में गाएंगी नीति मोहन

अब नीति मोहन ने एक इंटरव्यू में अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है। पिंकविला के साथ बातचीत में 'इश्क वाला लव' गाने की सिंगर नीति मोहन ने कहा, "इतने प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। पेरिस में इंडिया हाउस में पहली बार परफॉर्मेंस देना मेरे लिए सम्मान की बात है।"

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 Football: 'साहेब' से लेकर 'मैदान' तक, जब बड़े पर्दे पर 'दन दना दन' दागे गये गोल

Neeti Mohan

Photo Credit- Neeti Mohan Instagram

इस दिन करेंगी परफॉर्म

नीति मोहन ओलंपिक में सिर्फ भारत समेत हर देश के लिए गाना गाएंगी। उन्होंने कहा, "मैं सिर्फ भारतीयों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी देशों के लोगों के लिए गाऊंगी। मैं अपने बैंड के साथ लाइव परफॉर्म देने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। इस बार पेरिस में भारत वाकई चमक रहा है।" नीति मोहन ने ओलंपिक में खेल रहे भारतीय एथलीट्स का मनोबल भी बढ़ाया है। वह 6 अगस्त को इंडिया हाउस में परफॉर्म करेंगी।

नीति मोहन के पॉपुलर गाने

नीति मोहन ने बॉलीवुड में अपना करियर स्टूडेंट ऑफ द ईयर से शुरू किया था। उनका रोमांटिक गाना इश्क वाला लव बहुत हिट हुआ था। इस गाने के बाद वह म्यूजिक इंडस्ट्री में छा गई थीं। उन्होंने जिया रे (जब तक है जान), सौ आसमान (बार बार देखो), बैंग बैंग (बैंग बैग), नैनो वाले ने (पद्मावत) और मेरी जान (गंगूबाई काठियावाड़ी) जैसे हिट गाने गाये हैं।

यह भी पढ़ें- Paris 2024 Olympics: सिनेमा में हॉकी का इतिहास पुराना, कब बनी राष्ट्रीय खेल पर पहली फिल्म?