Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paris Olympics 2024 Football: 'साहेब' से लेकर 'मैदान' तक, जब बड़े पर्दे पर 'दन दना दन' दागे गये गोल

इन दिनों दुनियाभर में पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) छाया हुआ है। चारों ओर स्पोर्ट्स को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसे में सिनेमा का जिक्र क्यों न हो। फिल्मों और स्पोर्ट्स का नाता कोई नया तो नहीं। बड़े पर्दे पर स्पोर्ट्स ड्रामा को खूब पसंद किया जाता रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको फुटबॉल पर बेस्ड मूवीज के बारे में बताते हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Mon, 29 Jul 2024 09:34 PM (IST)
Hero Image
फुटबॉल पर बेस्ड हैं बॉलीवुड की ये फिल्में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के बाद फुटबॉल ऐसा गेम है, जिसका दुनियाभर में बहुत क्रेज है। फिल्मों में भी फुटबॉल से जुड़ी कई कहानियां दिखाई गई हैं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया था। इसी साल अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) रिलीज हुई थी, जिसमें वह फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम बने थे। 

सिर्फ अजय देवगन की फिल्म ही नहीं, सिनेमा के 'मैदान' में कई बार फुटबॉल का का जादू चला है। यहां देखिए उन फिल्मों की लिस्ट, जो फुटबॉल पर आधारित हैं।

साहेब (Saaheb)

साल 1985 में आई फिल्म साहेब में एक फुटबॉलर की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अनिल कपूर फुटबॉलर बने थे। इसमें डिंपल कपाड़िया भी थीं। फिल्म का निर्माण अनिल गांगुली ने किया था। अनिल कपूर जिम्मेदारियों के चलते फुटबॉल से दूरी बना लेते हैं।

Saheb

Photo Credit- IMDb

हिप हिप हुर्रे (Hip Hip Hurray)

फुटबॉल पर प्रकाश झा और गुलजार भी एक फिल्म बना चुके हैं जिसका नाम हिप हिप हुर्रे है। यह 1984 में रिलीज हुई थी। लीड रोल में स्पोर्ट टीचर बने राज किरण और दीप्ति नवल थे। इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर प्रकाश झा ने अपना करियर शुरू किया था। 

यह भी पढ़ें- Paris 2024 Olympics: सिनेमा में हॉकी का इतिहास पुराना, कब बनी राष्ट्रीय खेल पर पहली फिल्म?

Hip Hip Hurrey movie

Photo Credit- YouTube Screenshot

दन दना गोल (Dan Dana Dan Goal)

साल 2007 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु और बोमन ईरानी से सजी फिल्म दन दना गोल फुटबॉल पर आधारित फिल्म है। फिल्म का निर्माण प्रियदर्शन ने किया था।

Dan Dana Goal

Photo Credit- YouTube Screenshot

सिकंदर (Sikandar)

2009 में आई फिल्म सिकंदर में दिखाया गया कि कैसे एक 14 साल का बच्चा फुटबॉलर बनने का ख्वाब देखता है, लेकिन कश्मीर जाकर उसकी राह बदल जाती है। फिल्म में परजान दस्तूर, आयशा कपूर, आर. माधवन, संजय सूरी जैसे कलाकार भी हैं। इसे पीयूष झा ने डायरेक्ट किया है।

Sikandar Movie

Photo Credit- IMDb

तू है मेरा संडे (Tu Hai Mera Sunday)

तू है मेरा संडे (2006) में भाग दौड़ भरी जिंदगी से खुद को दूर रखकर फुटबॉल से सुकून पहुंचाने वाली कहानी दिखाई गई है। फिल्म में बरुण सोबती, शहाना गोस्वामी, विशाल मल्होत्रा, अविनाश तिवारी जैसे कलाकार हैं। फिल्म के डायरेक्टर मिलिंद धैमड़े हैं।

झुंड (Jund)

जुर्म की दुनिया से बाहर निकालने के लिए बच्चों को फुटबॉल की लत लगाने की कहानी बताती झुंड ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने लीड रोल निभाया है। नागराज मंजुले ने फिल्म का निर्देशन किया है।

मैदान (Maidaan)

इसी साल रिलीज हुई फिल्म मैदान को कैसे भुलाया जा सकता है। यह सैय्यद अब्दुल रहीम की बायोपिक है, जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgn) ने लीड रोल निभाया है। अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने इसका निर्देशन किया है।

यह भी पढ़ें- Olympics में पहले गोल्ड मेडल से पैरालंपिक में धाकड़ जीत तक, भारतीय एथलीटों की कहानी दिखाती हैं ये फिल्में