Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pasoori Song Row: पसूरी गाने के विवाद के बीच अली सेठी, अरिजीत सिंह का गाना रीक्रिएट करते आए नजर, वीडियो वायरल

Pasoori Song Row सत्यप्रेम की कथा का निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है। इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है। अब इस फिल्म के गाने पसूरी को लेकर विवाद हो गया है। इस बीच पसूरी गाना गाने वाले अली सेठी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अरिजीत सिंह का गाना गाते नजर आ रहे है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Thu, 29 Jun 2023 07:09 PM (IST)
Hero Image
Pasoori Song Row, Arijit Singh song pasoori

नई दिल्ली, जेएनएन। Pasoori Song Row: सत्यप्रेम की कथा फिल्म में पसूरी गाने के नए वर्जन को लेकर काफी विवाद हुआ है। इस बीच, इस गाने को गाने वाले अली सेठी का अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अरिजीत सिंह का गाया हुआ गाना गाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसके पहले वह अरिजीत सिंह से माफी भी मांग रहे हैं। 

पाकिस्तानी हिट गाने पसूरी का रिमिक्स वर्जन क्यों पसंद नहीं आ रहा है?

पाकिस्तानी हिट गाने पसूरी का रिमिक्स वर्जन फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। कई लोगों का मानना है कि अरिजीत सिंह की आवाज भी इस गाने को बचा नहीं पाई है। इस बीच, अरिजीत सिंह के गाये हुए गाने आयत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे अली सेठी गाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, गाने से पहले वे अरिजीत सिंह से माफी भी मांग रहे हैं। 

अली सेठी ने अरिजीत सिंह की आवाज पर क्या कहा था?

अली सेठी ने अरिजीत सिंह की आवाज पर प्रतिक्रिया भी दी थी। कुछ वर्षों पहले अली सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव किया था। इसमें उन्होंने अरिजीत सिंह की सराहना की थी। उन्होंने कहा था,

"आपके मुल्क के जो सबसे जबरदस्त सिंगर हैं, सबसे वर्सेटाइल सिंगर है। उनका नाम अरिजीत सिंह है। यह मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं लेकिन मुझे लगता है कि एक महान सिंगर और एक गिफ्टेड सिंगर के बीच अंतर यहीं होता है कि वह आपको हमेशा एफर्टलेस महसूस कराते हैं। कुछ ऐसा ही अरिजीत सिंह ने अपने गाने आयत से कराया हैं। मैं इस गाने का दीवाना हूं। यह गाना बहुत ही खूबसूरत है और भारतीय फिल्म में बहुत अच्छे से फिल्माया गया है। मैं अरिजीत सिंह से गाना गाने के लिए माफी मांगता हूं।"

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा है, "मुझे नहीं लगता कि अरिजीत सिंह ने बुरा गाया है। उनकी आवाज बहुत अच्छी है। मुद्दा पसूरी सॉन्ग का है।" इस गाने के नए वर्जन को पसंद नहीं किया गया है। इसे तुलसी कुमार ने भी गाया है।

सत्यप्रेम की कथा कब रिलीज हो रही है?

सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। वहीं, इसका निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है। इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है।

View this post on Instagram

A post shared by Brut India (@brut.india)