Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Besharam Rang Controversy बेशरम रंग विवाद में भगवा बिकिनी पर आया मनोज मुंतशिर का रिएक्शन, बोले- गलती तो हुई है

Besharam Rang Controversy शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान की रिलीज से पहले ही गाने बेशरम रंग को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अब इस पर गीतकार मनोज मुंतशिर का भी बयान आया है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Updated: Fri, 23 Dec 2022 09:33 AM (IST)
Hero Image
Pathaan Beshram Rang Controversy, Manoj Muntashir reaction on the Deepika padukone saffron bikin

नई दिल्ली, जेएनएन। Manoj Muntashir On Pathaan Beshram Rang: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान साल 2023 की शुरुआत में ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।  स्पाई, स्लीक थ्रिलर जो शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इसमें किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। हालांकि पठान पर आजकल विवादों का साया है। इसकी गाने बेशरम रंग को लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है जिससे कुछ लोगों को सख्त ऐतराज है। उनका आरोप है कि जानबूझकर फिल्म में धार्मिक भावनाओं आहत किया जा रहा है।

बेशरम रंग पर आया मनोज मुंतशिर का बयान

बेशरम रंग विवाद पर अब मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। ई-टाइम्स के अनुसार एक इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने कहा कि मेकर्स से जरूर कोई गलती हुई है और अगर लोगों को इतना ही दुख पहुंचा है तो उन्होंने जरूर कुछ गलत किया है।' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए  तेरी मिट्टी फेम लेखक ने कहा कि उन्हें यकीन है कि अगर उन्होंने शूटिंग के दौरान गलती (दीपिका की बिकनी के रंग के बारे में) को पहचान लिया होता, तो कलाकारों और क्रू ने इसे उसी समय ठीक कर दिया होता, बिना समय गवाएं, इतना बड़ा विवाद खड़ा ही नहीं होने देते।  

बोले- गलती तो हुई है

बता दें कि शाह रुख खान के बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसके बाद से ही इसे लेकर लगातार बज बना हुआ है। बेशरम रंग की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म का विरोध शुरू हो गया। लोगों को दीपिका की भगवा बिकिनी और हरे रंग के ड्रेस पहनने पर आपत्ति है। साथ ही कहा जा रहा है कि फिल्म से ये सीन हटाने के बाद ही इसे रिलीज किया जा सकता है। नहीं तो पूरी तरह से फिल्म का बायकॉट किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर शुरू हो चुका है बायकॉट 

इससे पहले मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने में भगवा बिकिनी के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी । इस मामले पर रिएक्शन देने वालों में नया नाम गीतकार मनोज मुंतशिर का जुड़ा है। याद दिला दें कि  मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे मनोज मुंतशिर ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की थी। जिसके बाद उनका ये रिएक्शन आया है।

25 जनवरी को रिलीज होगी 'पठान'

 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पठान के अलावा शाह रुख के पास एटली की फिल्म 'जवान' और 'डंकी भी हैं। वहीं दीपिका अगली बार ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ फाइटर में नजर आने वाली हैं।  

ये भी पढ़ें

Friday OTT Releases: राम सेतु, थैंक गॉड, फोन भूत... इन फिल्मों और वेब सीरीज के साथ मनाइए क्रिसमस वीकेंड

Year Ender 2022: नेटफ्लिक्स पर मूवीज और सीरीज में डार्लिंग, जामताड़ा और आरआरआर का रहा दबदबा, देखें पूरी लिस्ट