Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Narendra Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी बनकर इन सितारों ने जमाई थी धाक, जानें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कई लोगों के आइडल माने जाते हैं। वह एक ऐसी शख्सियत हैं जिनके चाहने वाले न सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। साल 2014 से इस पद पर रहते हुए देश की कमान संभाल रहे पीएम नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम बात करेंगे उन सितारों की जिन्होंने खूबसूरती से उनके किरदार को पर्दे पर उकेरा है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Tue, 17 Sep 2024 02:12 PM (IST)
Hero Image
एक्टर्स जिन्होंने निभाया नरेंद्र मोदी का किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आज जन्मदिन है। 10 सालों से इस पद पर रहते हुए देश की सत्ता को चला रहे पीएम मोदी को दुनियाभर के लोगों ने बधाई दी है। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज और जानी मानी हस्तियों तक ने पीएम मोदी को विश किया है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर लोगों में यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि 70 पार की उम्र में भी उनमें काम करने की इतन ऊर्जा कहां से आती है। पीएम मोदी चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए थे, लेकिन देश की सत्ता को संभालते हुए उन्होंने अपनी जिंदगी की बागडोर को भी बखूबी संभाला है। आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर हम एक नजर डालेंगे उन एक्टर्स पर, जिन्होंने पर्दे पर उनके किरदार को न सिर्फ निभाया, बल्कि उसे जिया भी है।

विवेक ओबरॉय

कुछ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इसी नाम से बनी एक फिल्म आई थी, जिसमें उनका रोल विवेक ओबरॉय ने प्ले किया था। उन्होंने नरेंद्र मोदी की तरह ड्रेसअप करने से लेकर उनकी तरह अपना बोलचाल रखने तक में काफी मेहनत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि सिनेमा के माध्यम से उन्हें पूरी दुनिया को उनकी कहानी दिखाने का मौका मिला।

रजित कपूर

रजित ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी। विक्की कौशल ने इस मूवी में लीड रोल प्ले किया था। इसके एक सीन में नरेंद्र मोदी को दिखाया जाना था, जिसका रोल रजित कपूर ने प्ले किया था।

केके शुक्ला

2019 में फिल्म 'बटालियन 609' आई थी। यह मूवी 2016 के उरी हमलों पर आधारित है। बृजेश बटुकनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में केके शुक्ला ने पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई थी। फिल्म के मुख्य कलाकारों में शोएब इब्राहिम भी थे, जिन्होंने कमराज मिश्रा का रोल प्ले किया था।

महेश ठाकुर

'इश्कबाज' एक्टर महेश ठाकुर ने सिल्वर स्क्रीन पर अपने काम का हुनर दिखाया है। उन्हें 'हम साथ-साथ हैं' में काम करने के लिए जाना जाता है। वहीं, टीवी पर उन्होंने 'इश्कबाज' में नेगेटिव रोल प्ले कर सबका दिल जीता था।

महेश ठाकुर ने अपने करियर में कई तरह के रोल किए हैं, जिसमें से एक रोल उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी रहा है। उन्होंने वेब सीरीज 'मोदी: जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' में यह किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें: सुनील शेट्टी से लेकर चिरंजीवी और शिल्पा शेट्टी तक बॉलीवुड सेलेब्स ने PM Modi के जन्मदिन पर भेजी शुभकामनाएं