Move to Jagran APP

Poojappura Ravi Death: मलयालम एक्टर पूजापुरा रवि का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

Poojappura Ravi Death पूजापुरा रवि (Poojappura Ravi) का 86 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। एक्टर के निधन की खबरें सुन उनके फैंस दुखी हो गए। बताया जा रहा है कि लंबी उम्र की वजह से वह कई दिक्कतों का सामना कर रहे थे।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Sun, 18 Jun 2023 05:42 PM (IST)
Hero Image
Poojappura Ravi Death, Poojappura Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Poojappura Ravi Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे वरिष्ठ एक्टर्स में से एक पूजापुरा रवि (Poojappura Ravi) का 86 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। एक्टर के निधन की खबरें सुन उनके फैंस दुखी हो गए। सोशल मीडिया पर भी कई स्टार्स ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

कई दिनों से थे बीमार

एक्टर दिसंबर 2022 में तिरुवनंतपुरम से इडुक्की में अपने निवास स्थान पर रहने लगे थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि लंबी उम्र की वजह से वह कई दिक्कतों का सामना कर रहे थे।  रवि का जन्म पूजापुरा, तिरुवनंतपुरम में एम रवींद्रन नायर के रूप में हुआ था। उन्होंने प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार कलानिलयम कृष्णन नायर के प्रभाव में अपना मंच नाम अपनाया।

800 से भी ज्यादा फिल्मों में किया था काम

पूजापुरा रवि ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की है। उन्होंने करीब 800 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इसके अलावा एक्टर ने अपने करियर के दौरान लगभग 4,000 नाटकों में भी काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'गप्पी' थी, जिसमें उनके साथ मशहूर मलयालम एक्टर टोविनो थॉमस लीड रोल में थे। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। 

कल होगा एक्टर का अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निदेशक संघ FEFKA ने बताया है कि उनका अंतिम संस्कार कल होगा। संस्था ने भी अभिनेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।