Move to Jagran APP

जन्मदिन से पहले Prabhas के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज, Raja Saab के लुक ने उड़ाए फैंस के होश

जून 2024 में प्रभास (Prabhas) की फिल्म कल्कि 2898 एडी को लोगों से काफी प्यार मिला। इस फिल्म में कमल हासन दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी नजर आए। प्रभास के फैंस उनकी किसी भी फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब एक्टर के जन्मदिन से पहले उनकी लेटेस्ट फिल्म राजा साब (Raja Saab) का पोस्टर रिलीज हो गया है।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Tue, 22 Oct 2024 09:23 AM (IST)
Hero Image
राजा साब से प्रभास का फर्स्ट लुक आउट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आने वाले 23 अक्टूबर को प्रभास अपना 44वीं जन्मदिन मनाएंगे। अब एक्टर के बर्थडे से पहले मेकर्स ने उनके फैंस को एक सरप्राइज दिया। प्रभास की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म राजा साब का पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये पोस्टर शेयर किया गया है।

पोस्टर में दिखा प्रभास का स्वैग

पोस्टर में प्रभास को नीले और पीले रंग की चेक शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। इसके अंदर उन्होंने ऑलिव कलर की एक टी शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक ट्राउजर, मैचिंग शूज और डार्क ब्राउन शेड्स के साथ कैरी किया। पोस्ट को कैप्शन दिया गया,"स्वैग मैक्स में बदल गया और अब...आपका जश्न स्टाइल में मनाया जाएगा। 23 अक्टूबर को एक रॉयल ट्रीट का इंतजार है। इसके साथ कई सारे इमोजी बनाए गए।"

Now….your Celebrations will go off in STYLE 😉

A ROYAL TREAT AWAITS on 23rd Oct 💥💥#Prabhas #TheRajaSaab pic.twitter.com/wEu31XSGFW

— The RajaSaab (@rajasaabmovie) October 21, 2024

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट, Prabhas के फैंस को करना होगा इंतजार

फैंस ने दिखाई एक्साइटमेंट

इसके बाद एक फैन ने कमेंट किया, स्वैग और इसके साथ उसने फायर वाला इमोजी बनाया। दूसरे ने लिखा - स्टाइलिश डार्लिंग। तीसरे ने लिखा- थैंक्स डार्लिंग। चौथे ने कमेंट किया- हाल का सबसे बेस्ट लुक।

कौन-कौन से एक्टर्स आएंगे नजर

राजा साब मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है। पीपुल्स मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी और टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित इस फिल्म में थमन ने संगीत दिया है। फिल्म में निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, संजय दत्त, अनुपम खेर, मुरली शर्मा, जिशु सेनगुप्ता, योगी बाबू और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। राजा साब तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी।

प्रभास के आने वाले अन्य प्रोजेक्ट्स

इसके अलावा प्रभास को बहुत जल्द सालार:पार्ट 2 में शौर्यंगा पर्वम में देवा के रूप में देखा जाएगा। वह विष्णु मांचू-अभिनीत कन्नप्पा में एक कैमियो निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में भी अभिनय करेंगे। इस फिल्म में वो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। प्रभास नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में भी नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'जब आप किसी एक्टर को बुरा किरदार दोगे तो', Prabhas को लेकर बदल गए Arshad Warsi के सुर