Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Prabhas to Burn Ravan: आदिपुरूष में रावण वध से पहले रावण दहन करेंगे बाहुबली स्टार प्रभास

Prabhas to Burn Ravan साउथ के सुपरस्टार प्रभास दिल्ली में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला में विजय दश्मी के दिन रावण को पुतले का दहन करने वाले हैं। साथ ही वो फिल्म आदिपुरूष में लंका पति का वध करते हुए नजर आएंगे।

By Nitin YadavEdited By: Updated: Mon, 12 Sep 2022 04:52 PM (IST)
Hero Image
Prabhas to Burn Ravan Bahubali star Prabhas will burn Ravana before killing Ravana in Aadi Purush.

नई दिल्ली, जेएनएन।Prabhas to Burn Ravan: साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों ओम राउत के निर्देशन में बनने वाली फिल्म आदिपुरूष को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते हुए लंकापति रावण का वध करते हुए दिखाई देंगे। लेकिन अब जानाकारी आ रही हैं कि वो इस फिल्म से पहले ही रावण के पुलते का दहन करने वाले हैं।

हर साल दिल्ली में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला में प्रभास रवण के पुतले का दहन करने वाले हैं। लव कुश रामलीला समिति ने बताया कि इस लीला का आयोजन 26 सितंबर से शुरू होगा और प्रभास इस समारोह में 5 अक्टूबर को विजयदश्मी वाले दिन रावण का दहन करने के लिए पहुंचे गए। इस बार सीमित द्वारा लाल किले के मैदान में अयोध्या के राम मंदिर की थीम को ध्यान में रखकर पंडाल तैयार किया जाएगा।

— ANI Digital (@ani_digital) September 12, 2022

100 फुट ऊंचे होंगे पुतले

एएनआई से बात करते हुए समिति के सदस्य ने कहा, प्रभास पहले से ही आने वाली फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जिससे सच्चाई और बुराई के अच्छे उदाहरण को सेट किया जा सकता है। उन्होंने कहा, हर साल की तरह इस बार की तीन रावण, कुंभ करण और मेघनाद के पुतले होंगे। इस साल पंडाल में लगे पुतले 100 फुट ऊंचे हो गए। प्रभास प्रत्येक पुतले को हवा में अपना तीर चला कर दहन करेंगे।

अजय देवगन भी ले चुके हैं भाग

जानकारी के अनुसार, इससे पहले अजय देवगन और जॉन अब्राहम जैसे अभिनेता समिति के इस भव्य समारोह में भाग ले चुके हैं। हर साल दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था।

आपको बता दें, ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म आदिपुरुष में प्रभास मुख्य भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। तो सनी सिंह उनके छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं और एक्ट्रेस कृति सेनन माता जानकी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। जबकि सैफ अली खान लंकापति रावण के किरदार में दिखाई देंगे।शुरुआत में सैफ अली खान के इस किरदार के लिए काफी विरोध किया गया था।

रामायण महाकाव्य पर आधिरित होगी आदिपुरूष

ये फिल्म रामायण महाकाव्य पर आधारित है। ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में अगले साल 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।