Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इंडिया के माइकल जैक्सन हैं प्रभुदेवा, डांस के अलावा मैरिज लाइफ को लेकर भी रहे हैं खूब चर्चा में

प्रभुदेवा एक शानदार डांसर कोरियोग्राफर एक्टर और निर्देशक हैं। उन्होंने कई फिल्मों से दर्शकों के दिलों को जीता है। प्रभुदेवा को इंडिया का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है। फिल्मों के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Updated: Sun, 03 Apr 2022 11:16 AM (IST)
Hero Image
बॉलीवुड अभिनेता और डांसर अभिनेता प्रभुदेवा, Instagram : prabhudevaofficial

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रभुदेवा बॉलीवुड के शानदार कोरियोग्राफर है। वह अपने बेहतरीन डांस से हमेशा से दर्शकों के दिलों को जीतते रहते हैं। प्रभुदेवा न केवल एक कोरियोग्राफर है बल्कि अच्छे निर्देशक और कलाकार भी है। उन्होंने अपनी कई फिल्मों से हमेशा खूब नाम कमाया है। प्रभुदेवा का जन्म 3 अप्रैल 1973 में कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। उनके पिता मुगुर सुंदरी साउथ सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर थे।

घर में शुरू से डांसिंग का माहौल होने के नाते प्रभुदेवा की डांस के प्रति रुचि बचपन से रही थी। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई डांसिंग में की है। इसके बाद उन्होंने साथ की फिल्मों में बतौर डांसर काम किया। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने साउथ सिनेमा और बॉलीवुड में खुद को एक कोरियोग्राफर के तौर पर स्थापित किया। प्रभुदेवा को भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है।

डांसर के अलावा प्रभुदेवा ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का भी दम दिखाया है। उन्होंने साल 1994 में तमिल डांसिंग फिल्म इंदू से बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद प्रभुदेवा ने लव स्टोरी 1999, टाइम, डब्लस और वन टू थ्री सहित साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया है। वह बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टिंग कर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

प्रभुदेवा ने अग्नि वर्षा, तुत्तक तुत्तक तुतिया, खामोशी, एबीसीडी और स्ट्रीट डांसर 3डी सहित कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं प्रभुदेवा वांटेड, रावडी राठोर, आर राजकुमार, सिंह इज बिलिंग, दबंग 3 और राधे जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फिल्मों के अलावा प्रभुदेवा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। प्रभुदेवा ने लव मैरिज की थी। उन्होंने रामलथ से शादी की थी। जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदलकर लता रख लिया था।

हालांकि 16 साल चली शादी साल 2011 में खत्म हो गई। प्रभुदेवा और लता ने तलाक लेने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों के तलाक ही वजह अभिनेत्री नयनतारा रहीं। लता को जब प्रभुदेवा और नयनतारा से अफेयर के बारे में पता चला था, तब उन्होंने 2010 में प्रभुदेवा के खिलाफ कार्रवाई भी की और अदालत से पति के साथ रहने की मांग अदालत में की थी। फिर साल 2011 में प्रभुदेवा और लता का तलाक हो गया।

इसके बाद प्रभुदेवा मुंबई चले आए। फिर साल 2012 में नयनतारा के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। फिर साल 2020 में खबर आई कि प्रभुदेवा ने फिजियोथैरेपिस्ट और डॉक्टर हिमानी शर्मा से की थी। यह बात प्रभुदेवा के बहुत कम फैंस को पता होगी कि लता और प्रभुदेवा के इन दोनों के तीन बच्चे थे। हालांकि उनके बड़े बेटे का 2008 में कैंसर से की वजह से निधन हो गया था।