Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रदीप पांडेय की फिल्म खिलाड़ी का नया गाना 'गले नु जगले होला' रिलीज, शहर अफ्शा संग दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री

भोजपुरी सिनेमा के हिट एक्टर प्रदीप कुमार चिंटू इंडस्ट्री के हाई पैड स्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। प्रदीप ने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं एक बार फिर से वह अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Tue, 30 May 2023 09:57 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit: Pradeep Pandey Chintu And Sahar Afsha

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी के एक्शन स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और शहर अफ्शा स्टारर भोजपुरी फिल्म 'खिलाड़ी' चार जून को जियो स्टूडियो रिलीज जोन जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

वहीं, अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से फिल्म का नया गाना ‘जगले नु जगले होला' रिलीज किया गया है। इस गाने को प्रदीप पांडेय चिंटू और शहर अफ्शा के ऊपर फिल्माया गया है। गाने में दोनों के बीच की रोमेंटिक केमेस्ट्री देखने लायक है। गाने में जहां चिंटू ने कोट और पैंट पहना है वही शहर भारतीय परिधान यानी कि साड़ी पहने हुए नजर रही हैं।

कुछ ऐसे हैं गाने के बोल

गाने में शहर अफ्शा अपने प्रीतम यानी प्रदीप से कहती है, "जब से प्यार भइलवा ए सजन... दिन रात होला बड़ा गजब... तोहरा ऊपर लागेत के भइल न असरबा...।" वहीं, इस पर चिंटू अपनी प्रेमिका को जवाब देते हुए कहते हैं, "जगले नु जगले होला धानी हमारो भी नुसारवा... जगिया से गाल चुमलु तू उड़ाके हो अचरवा जगले नु जगले होला...।"

इन सिंगर्स ने दी गानें में अपनी अवाज

‘जगले नु जगले होला' गाने को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर विजय चौहान ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने में चिंटू और शहर कभी समंदर किनारे तो कभी लंदन की सड़कों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होने के साथ ही दर्शकों के जुबान पर चढ़ गया है। वहीं, गाने में दोनों के बीच का रोमांस आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा जिसे देखकर आपको भी अपने कॉलेज के दिन याद आ जायेंगे। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया गया है।                                                                            

फिल्म में एक्शन करते आएंगे नजर

आपको बता दें कि हाल ही ‘खिलाड़ी' का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें चिंटू एक्शन करते नजर आ रहे थे। वहीं, शहर अफ्शा हनी ट्रैप में फंसी दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर में दर्शकों को एक्शन, रोमांस और ड्रामा भर भरकर देखने को मिल रहा है। वहीं, इसके गाने भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। खिलाड़ी के ट्रेलर में सभी किरदारों को जगह दी गई है। 4 जून को फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर जियो स्टूडियो पर होने वाला है। यशी फिल्म्स कृत और जियो स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म खिलाड़ी के निर्माता ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। डायरेक्टर अनंजय रघुराज है।