Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra ने कैसे तय किया हॉलीवुड का सफर? Baywatch नहीं ये थी एक्ट्रेस की पहली फिल्म

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह अक्सर यहां से अपने फैंस के साथ कई अपडेट शेयर करती रहती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि पीसी के लिए नए देश जाकर खुद को इस तरह स्थापित करने का सफर इतना आसान नहीं था?

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 17 Jul 2024 06:58 PM (IST)
Hero Image
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड जर्नी के बारे में दिलचस्प बातें (फोटो-जागरण)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस 18 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका को इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी ब्यूटी के लिए बल्कि अनोखी प्रतिभा के लिए भी जाना जाता है। वह अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। इसके अलावा देसी गर्ल बॉलीवुड में सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में भी गिनी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा आज एक सक्सेसफुल मॉडल, एक्टर, सिंगर , प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर हैं।

आसान नहीं था ये सफर

भले ही प्रियंका का बॉलीवुड से हॉलीवुड का ये सफर बाहर से किसी देखने वाले को आसान लगे लेकिन ये इतना सिंपल उनके लिए कभी नहीं था।

अपने खुद के देश में अपनों के बीच रहकर कुछ करना और फिर एक नए देश में जाकर बिल्कुल स्क्रैच से शुरू करना और खुद को स्थापित करने में बहुत फर्क होता है। बिहार के जमशेदपुर में जन्मी इस लड़की ने पॉपुलैरिटी के मामले में ऐसी छलांग लगाई कि सारा आसमान ही नाप लिया।

कैसे शुरू हुआ फिल्मों का सफर?

साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। यहीं से उनका बॉलीवुड का सफर भी शुरू हुआ और उन्होंने कई सफल फिल्में कीं। साल 2004 में अक्षय कुमार के साथ आई उनकी फिल्म एतराज में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया जिसमें उनकी बहुत प्रशंसा हुई। प्रियंका को नेशनल अवॉर्ड भी मिला जिसके बाद से उन्होंने धीरे-धीरे हॉलीवुड का रुख करना भी शुरू कर दिया था। उन्होंने लॉस एंजेल्स से एक एजेंट को भी हायर किया जिसने प्रियंका को ग्रूम किया।

हॉलीवुड में यूं जमाए कदम

साल 2012 में उन्हें अपना पहला इंटरनेशनल म्यूजिक एल्बम 'इन माई सिटी' मिला। बता दें कि ये एल्बम प्रियंका चोपड़ा का पहला सिंगिग डेब्यू भी था। इसके बाद वो साल 2013 में रैपर पिटबुल के साथ एग्जॉटिक (Exotic) में नजर आईं। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म 'प्लेन्स' में ईशानी नाम के कैरेक्टर को अपनी आवाज भी दी थी।

इसके बाद साल 2015 में प्रियंका ने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको (Quantico) में FBI एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाई। इस सीरीज के साथ प्रियंका अमेरिकी ड्रामा सीरीज में लीड किरदार निभाने वाली पहली साउथ एशियन वुमेन बनीं।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने ऑस्ट्रेलिया से शेयर किया फोटो डंप, निक जोनस नहीं इस खास वीडियो ने खींचा फैंस का ध्यान

प्रियंका के अन्य हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स

क्वांटिको के बाद प्रियंका को अन्य हॉलीवुड फिल्में भी ऑफर हुईं। उन्होंने बेवॉच में ड्वेन जॉनसन (द रॉक) और जैक एफ्रॉन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। इस फिल्म में वो विलेन के किरदार में नजर आई थीं। प्रियंका ने फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' (2019) में इशाबेल का किरदार निभाया था। यह एक सपोर्टिंग रोल था। इसके बाद प्रियंका ने 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' में सती की भूमिका निभाई। यह फिल्म 22 दिसंबर,2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रियंका को ए किड लाइक जेक में भी एक छोटे से रोल में देखा गया था। इस फिल्म में ब्रिटिश अमेरिकी एक्टर आसिफ मांडवी ने प्रियंका के पति की भूमिका निभाई थी।

इसके बाद प्रियंका ने सिटेडल और लव अगेन से हॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट द ब्लफ की तैयारी कर रही हैं। इसका निर्देशन फिल्म निर्माता फ्रैंक ई फ्लावर्स करेंगे। प्रियंका इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

यह भी पढ़ें: 'द ब्लफ' की शूटिंग के दौरान Priyanka Chopra हुईं घायल, खून से लथपथ नजर आई एक्ट्रेस