Move to Jagran APP

बेटी Malti के साथ प्ले डेट पर निकलीं Priyanka Chopra, पति Nick Jonas संग एन्जॉय किया क्वालिटी टाइम

बॉलीवुड-हॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ घूमने गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लाडली और पति की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं। प्रियंका की नन्ही परी सड़क और प्लेइंग एरिया में खेलते हुए नजर आईं। मालती को देख फैंस अपना दिल हार गए हैं। लोग उनकी बेटी की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 02 Feb 2024 11:47 AM (IST)
Hero Image
बेटी और पति निक के साथ घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने हवेली खाली करने को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) और पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ घूमती हुई नजर आईं। 

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद हॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। काम के बीच प्रियंका समय-समय पर अपनी बेटी और निक के साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ घूमने गईं। 

प्ले डेट पर गईं प्रियंका की लाडली

शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जो मालती के चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। फेमस स्टार किड्स में से एक मालती वीडियोज और तस्वीरों में खेलते हुए नजर आ रही हैं। एक क्लिप में मालती को कलरफुल बॉल्स के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। टाइगर प्रिंट ड्रेस में मालती क्यूट लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पति निक संग प्रियंका ने बिताया खास पल

एक तस्वीर में मालती दूसरे बच्चों संग खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। एक पिक्चर में दो साल की मालती जमीन पर बैठीं मिट्टी संग खेल रही हैं। एक में प्रियंका की लाडली कुछ निहारते हुए दिखाई दे रही हैं। व्हाइट कलर की ड्रेस में मालती बहुत प्यारी लग रही हैं। बाकी फोटोज में प्रियंका अपनी दोस्त के साथ चट्टान के बीच से झांकती दिख रही हैं तो एक फोटो निक जोनस की सोलो हैं। कुल मिलाकर प्रियंका की ये सारी तस्वीरें उनके फैमिली टाइम को बयां कर रही है।

यह भी पढ़ें- Orry ने 'जीजू' Nick Jonas के साथ दिया सिग्नेचर पोज, फैंस को आई Priyanka Chopra की याद, देखिए तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त बॉलीवुड से दूर हॉलीवुड में व्यस्त हैं। वह आखिरी बार सिटाडेल और लव अगेन में नजर आई थीं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म हेड ऑफ स्टेट (Head of State) की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर थी कि वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी, लेकिन इस फिल्म को किसी वजह से टाल दिया गया है। फिलहाल, फैंस प्रियंका को फिर से बॉलीवुड में देखने के लिए बेकरार हैं।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, इस वजह से नहीं मिल रही थी एंट्री