Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज भी Priyanka Chopra सीने में दबाए बैठी हैं पिता के खोने का दर्द, बोलीं- 'कभी-कभी हफ्तों...'

Priyanka Chopra ने एक हालिया इंटरव्यू में पिता अशोक चोपड़ा (Ashok Chopra) को खोने का दर्द बयां किया है। साल 2013 में प्रियंका के पिता कैंसर से जंग हार गए थे। अपने पिता के निधन से अभिनेत्री एकदम टूट गई थीं। अब दशक बीत चुका है। हाल ही में प्रियंका ने बताया कि सालों बीतने के बावजूद वह दर्द से उबर नहीं पाई हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Mon, 29 Apr 2024 01:40 PM (IST)
Hero Image
प्रियंका चोपड़ा का पिता के निधन पर छलका दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2013 में अपने पिता अशोक चोपड़ा को हमेशा के लिए खो दिया था। भले ही इसे एक दशक से ज्यादा का वक्त बीत गया हो, लेकिन प्रियंका के दिल में आज भी पिता को खोने का दर्द है, जो उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। प्रियंका का कहना है कि यह दर्द अब उनका साथी बन गया है।

प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के बहुत करीब थीं। जब पिता का निधन हुआ तो एक्ट्रेस अंदर से एकदम टूट गई थीं। एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेत्री ने उस बुरे फेज के बारे में बात की है।

आज भी प्रियंका दिल में पिता को खोने का दर्द

रीड द रूम पॉडकास्ट में प्रियंका ने कहा, "पिता के निधन के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह दर्द कभी खत्म नहीं होगा। यह आपका साथी है। इसलिए अगर आप उस समय का इंतजार कर रहे हैं, जब यह दर्द कम हो जाएगा, इसका आप पर असर नहीं पड़ेगा या आप इससे उबर जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है। आप नहीं उबर पाएंगे। यह एक साथी बन जाता है।"

यह भी पढ़ें- 'वो जिंदगी का सबसे कठिन दौर था...', Priyanka Chopra का छलका दर्द, बताया- हॉलीवुड का डरावना अनुभव

प्रियंका ने दर्द को बना लिया है साथी

सिटाडेल (Citadel) एक्ट्रेस ने आगे बताया कि कभी-कभी ऐसे दिन आते हैं, जब दर्द हफ्तों तक रहता है, लेकिन कई बार यह तब होता है, जब आप पुरानी यादों को ताजा करते हैं। बकौल एक्ट्रेस, "ऐसे भी दिन होंगे जब यह दर्द बड़े पैमाने पर आएगा, थोड़ी देर के लिए रुकेगा या फिर कभी-कभी एक हफ्ते तक रह सकता है।

Priyanka Chopra father

प्रियंका ने आगे कहा, "ऐसे भी दिन होंगे, आपको इसके बारे में तब तक याद भी नहीं आएगा जब तक कि आप कोई फोटो न देख लें। किसी तरह का भी दुख हो, उसका एक समय सीमा होती है, जिसमें वह आपका साथी बन जाएगा और आपको इसे जाने देना होगा।"

प्रियंका चोपड़ा का अपकमिंग फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट (Heads of State) की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में वह इदरीस एल्बा और जॉन सीना (John Cena) के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar न होते तो जिंदा नहीं होतीं Lara Dutta, इस गाने की शूटिंग के दौरान जान पर खेलकर बचाई थी जान