Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Priyanka Chopra मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, बेटी Malti के नाम का खास पेंडेंट किया फ्लॉन्ट; तस्वीरें वायरल

Priyanka Chopra at Airport बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए भारत आ गई हैं। एक्ट्रेस को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने भारत लौटने की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। अब देखिए उनका लेटेस्ट वीडियो।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Fri, 27 Oct 2023 08:47 AM (IST)
Hero Image
प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jio MAMI Film Festival 2023: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जबसे हॉलीवुड में पांव जमाए हैं, वह भारत कम ही आ पाती हैं। ऐसे में फैंस उनके भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आखिरकार, प्रियंका भारत लौट आई हैं। बीती रात को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वह मुंबई लौट आ रही हैं। गुरुवार की रात को उन्हें एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और फोटोज भी खिंचवाईं। इस दौरान एक्ट्रेस कंफर्टेबल लुक में भी स्टाइलिश लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने ब्रालेट टॉप के साथ ग्रे पैंट पहना था और अपने लुक को लॉन्ग ब्लैक जैकेट से स्टाइल किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

खुले बाल और न्यूड मेकअप में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के गले में मौजूद पेंडेंट ने भी सभी का ध्यान खींचा। दरअसल, एक्ट्रेस ने बेटी के नाम का पेंडेंट पहन रखा था। उनके पेंडेंट में Malti लिखा हुआ है। इससे पता चलता है कि प्रियंका अपनी बेटी को कितना प्यार करती हैं। 

यह भी पढ़ें- जब Mannara Chopra ने कोस्टार को जबरदस्त तरीके से था पीटा, कंट्रोवर्सी होने पर प्रियंका को कहनी पड़ गई थी ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने की मुंबई की सैर

प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए रवाना होते समय अपने फ्लाइट टिकट और पासपोर्ट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी थी कि वह जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत लौट रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, "एक मिनट हो गया है मुंबई, मैं इंतजार नहीं कर सकती।"

Priyanka Chopra

लौटते ही प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। 

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'लव अगेन' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्में 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू' हैं, जिनकी एक्ट्रेस शूटिंग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने खास मैसेज लिख परिणीति को किया बर्थडे विश, भाई शिवांग-सहज ने भी लुटाया प्यार