Move to Jagran APP

पति Nick Jonas के साथ बारिश में घूमने निकलीं Priyanka Chopra, रोमांटिक डेट पर 'मैगी' का उठाया लुत्फ

खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने लविंग हसबैंड के साथ आउटिंग पर गईं वो भी बारिश में। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पति के साथ डेट की झलकियां दिखाई हैं। प्रियंका और निक को बारिश के मौसम में मैगी का लुत्फ उठाते हुए देखा गया।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Tue, 06 Feb 2024 11:33 AM (IST)
Hero Image
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एन्जॉय की बारिश वाली डेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही विदेश में शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन भारत में उनकी फैन-फॉलोइंग में जरा भी कमी नहीं आई है। अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग प्रियंका की जोड़ी ग्लैमर वर्ल्ड की सबसे फेवरेट जोड़ियों में से एक है।

प्रियंका और निक अपनी लव लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करने में बिल्कुल भी नहीं झिझकते हैं। दोनों अपने प्यार करने के तरीके के चलते फैंस के चहीते कपल बन गए हैं। हाल ही में, यह क्यूट कपल तेज बारिश में रोमांटिक डेट पर गया और मैगी का लुत्फ उठाया।

बारिश में लॉन्ग ड्राइव पर गए प्रियंका और निक 

जैसा कि आप जानते हैं कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ शादी के बाद लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने पति निक के साथ रोमांटिक डेट की झलकियां इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। एक वीडियो प्रियंका और निक के लॉन्ग ड्राइव की है। वह बारिश में पति के साथ कार में कहीं जाती हुई नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने पूछा, "LA (लॉस एंजेलिस) में मानसून?"

Priyanka Nick

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की बेटी Malti ने पापा Nick Jonas के साथ ली मॉर्निंग सेल्फी, क्यूट पोज ने जीत लिया फैंस का दिल

प्रियंका चोपड़ा ने एन्जॉय की मैगी

41 साल की प्रियंका ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में 'स्ट्रॉन्ग, स्मार्ट और फियरलेस' को हाइलाइट किया। एक क्लिप में प्रियंका और निक रेस्तरां में बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। एक स्टोरी में एक्ट्रेस ने रेस्तरां से LA में लगातार हो रही बारिश की झलक दिखाई है। पति के साथ डेट पर गईं प्रियंका ने मैगी खाई। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "बारिश में और किसे मैगी नूडल्स की जरूरत है?"

Priyanka Chopra Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं। दोनों ने साल 2018 में सात फेरे लिए थे। शादी से पहले कुछ समय तक दोनों ने डेटिंग की थी। 2022 में कपल सरोगेसी से एक बेटी का माता-पिता बना था। उनकी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। 

यह भी पढ़ें- बेटी Malti के साथ प्ले डेट पर निकलीं Priyanka Chopra, पति Nick Jonas संग एन्जॉय किया क्वालिटी टाइम