Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचीं Priyanka Chopra, ट्रेडिशनल लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती आई हैं। हाल ही में उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पति निक जोनस के साथ शामिल होते देखा गया था। एक्ट्रेस एक बार फिर मुंबई में हैं और इस बार वो अपने भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस पैप्स के कैमरे में कैद हुईं।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Sat, 24 Aug 2024 02:43 PM (IST)
Hero Image
प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी में

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली एक्टर प्रियंका चोपड़ा को बीते 23 अगस्त को मुंबई में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस यहां अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने आई थीं। एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था देसी गर्ल का लुक। मजेंटा कलर की साड़ी में प्रियंका चोपड़ा बेहद गर्जियस लग रही थीं। एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के लुक ने खींचा ध्यान

ट्रेडिशनल लुक को कैरी करते हुए प्रियंका ने साड़ी के साथ स्ट्रेप्स वाला स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। इसके साथ अपने लुक को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने साथ में एक लेयर्ड पर्ल चोकर नेकलेस और मैचिंग पर्ल ईयररिंग्स पहने थे। ये पूरा अटायर उनके लुक को रॉयल टच दे रहा था। उन्होंने बालों को एक ढीले हाई बन में स्टाइल किया था और अपने मेकअप को बोल्ड रेड लिप्सिटिक और ग्लॉसी लुक के साथ कैरी किया।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की 'पाणी' की रिलीज डेट पर लगी फाइनल मुहर, मराठी फिल्म से करेंगी एंटरटेन

फैन पेज ने शेयर किया वीडियो

वहीं फंक्शन से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां मधु चोपड़ा और बाकी गेस्ट नजर आ रहे हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सिद्धार्थ और नीलम की शादी पहले ही हो चुकी है या वे कब शादी करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन शनिवार को एक फैन पेज ने कैप्शन के साथ एक वीडियो साझा किया जिसमें कैप्शन लिखा है- “सभी को शुभकामनाएं! सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय को पति-पत्नी के रूप में इस नई भूमिका में देखना बहुत प्यारा है। हम आप दोनों के लिए दुनिया की सारी खुशियों की कामना करते हैं! भगवान हमेशा आपका ध्यान रखे!"

View this post on Instagram

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

इसके बाद फैन पेज ने मुंबई में शुक्रवार रात को हुई डिनर पार्टी की अंदर की तस्वीरें भी शेयर कीं। मेहमानों में सेलिब्रिटी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. किरण कोएल्हो भी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kiran Coelho (@dr.kirancoelho)

इन फोटोज के साथ कैप्शन लिखा गया- “एक वॉर्म और इंटीमेट फंक्शन! केवल परिवार और करीबी दोस्त!नीलम और सिद्धार्थ के लिए मधु चोपड़ा और प्रियंका ने रखा डिनर रिसेप्शन!”

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की डिट्टो कॉपी हैं ढाई साल की Malti, कार में लाडली की हरकत को 'देसी' गर्ल ने किया कैप्चर