Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Priyanka Chopra ने ईरान हिजाब आंदोलन का किया समर्थन, कहा- महिलाओं की आवाज को दबा नहीं सकते

Priyanka Chopra Support Iran Protest गौरतलब है कि ईरान में पिछले कई दिनों से हिजाब विरोध प्रदर्शन चल रहा है जिसे सरकार दबाने का प्रयास कर रही है। वहीं इसके समर्थन में कई इंटरनेशनल एक्टर आवाज बुलंद कर चुके है। अब प्रियंका चोपड़ा ने भी इसका समर्थन किया है।

By Jagran NewsEdited By: Rupesh KumarUpdated: Sat, 08 Oct 2022 07:09 PM (IST)
Hero Image
Priyanka Chopra Support Iran Protest: ईरान में हिजाब बैन की मांग की जा रही है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Support Iran Protest: प्रियंका चोपड़ा ने अब ईरान में चल रहे हिजाब विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक लंबा नोट लिखा है, जिसे 430000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर 54000 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट पर दीया मिर्जा जैसे कई कलाकारों ने भी लाइक भी किया है। 

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'ईरान की महिलाएं अपनी आवाज उठा रही है'

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'ईरान की महिलाएं खड़ी हो रही है और अपनी आवाज उठा रही है। इसके अलावा वे अपने बाल भी काट रही हैं। वह महशा अमीनी की हत्या के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद कर रही हैं, जिन्हें ईरानियन मोरालिटी पुलिस में जान से मार दिया, जिन्होंने अपना हिजाब ठीक से नहीं पहना था, जो आवाज बोल रही थी, उसे जबरन चुप कराया गया। अब वह एक ज्वालामुखी बन गया है और उन्हें दबाया नहीं जा सकता। मैं आप लोगों के साहस को देखकर दंग हूं।'

यह भी पढ़ें: Navya Naveli Nanda ने लेटेस्ट हॉट फोटोशूट की तस्वीरें की शेयर, सुहाना खान खूबसूरती देख हुईं दंग

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'पुरुषवादी मानसिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी है'

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा है, 'अपनी जान को जोखिम में डालकर आप लोगों ने पुरुषवादी मानसिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। आप लोग ऐसा नित्य प्रतिदिन कर रही हैं, जिसके लिए आपको अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है। हमें ऐसी महिलाओं की आवाज सुननी होगी। उनके मुद्दे समझने होंगे और मिलकर आवाज उठाना होगा। हमें ऐसे लोगों को जोड़ना होगा जो कि प्रभावशाली है और आंदोलन को आवाज दें। इस बारे में जानकारी रखिए और बात करिए ताकि इन आवाजों को शांत न किया जा सके। मैं आप लोगों के साथ खड़ी हूं। जिम.. जियान.. आजादी..।'

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को कपड़ों को लेकर किया गया ट्रोल, दिया इस तरह जवाब

प्रियंका चोपड़ा ने महशा अमीनी, ईरान प्रोटेस्ट जैसे हैश टैग का भी उपयोग किया है

प्रियंका चोपड़ा ने इस पर महशा अमीनी, ईरान प्रोटेस्ट, वूमेन लाइफ फ्रीडम जैसे हैश टैग का भी उपयोग किया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की है जो कि एक स्केच है, जिसमें एक महिला के बाल खुले हुए हैं और इसमें चार-पांच और महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करती नजर आ रही है।