Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Priyanka Chopra Visits Lucknow: यूनिसेफ के लिए लखनऊ पहुंची प्रियंका चोपड़ा, याद आया बचपन

Priyanka Chopra Visits Lucknow एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के तहत यूपी के लखनऊ विजिट करने पहुंची हैं जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और हिंसा को लेकर बात कर रही हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Mon, 07 Nov 2022 07:33 PM (IST)
Hero Image
Priyanka Chopra visits Lucknow for UNICEF remembered her childhood.

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Visits Lucknow: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के चलते अमेरिका से स्वदेश आई हुई हैं। वह इंडिया वापस आने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। देसी गर्ल इन दिनों यूपी की राजधानी लखनऊ में हैं, जहां से उन्हें एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कई मुद्दों के लेकर बोलती हुई दिख रही हैं।

गंभीर मुद्दों को लेकर की बात

  

जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के कार्यक्रम के तहत लखनऊ पहुंची हैं। वीडियो में एक्ट्रेस बोलती हैं कि इस वक्त वो यूनिसेफ के साथ लखनऊ में हैं और में इस फील्ड विजिट को लेकर काफी खुश हूं। मैंने अपना बचपन लखनऊ के स्कूल में बिताया है, यहां मेरा परिवार, दोस्त हैं और मैं ये समझने की कोशिश करूंगी कि यूपी में महिलाओं और बच्चों के लिए चीजें किस तरह से बदली हैं। मैं देखना चाहती हूं कि इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्या-क्या बदलाव हुए हैं। पूरे भारत में लैंगिक असमानता के चलते समान अवसर पैदा नहीं होते हैं और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव लड़कियों को कर पड़ता है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा बोली ये बात

  

एक्ट्रेस वीडियो में आगे कहती हैं, हम लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य के लिए किए जा रहे कामों को देखने के लिए यूनिसेफ के विभिन्न सेंटरों का दौरा कर रहे है। मैं रोजमर्रा की जिंदगी में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानेंगे और उसका समाधान निकालूंगी, क्योंकि इन मामलों की एक बड़े पैमाने पर समाधानों की जरूरत है। जैसा कि मैं अक्सर कहती हूं, महिलाएं और लड़कियां न केवल अपने लिए बल्कि अपने कम्युनिटी के लिए आने वाले बेहतर भविष्य की चाबी हैं।  

बता दें, प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ यूनिसेफ की ब्रांड एंबेसडर भी हैं और इसी के तहत वो लखनऊ पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें: Brahmastra Part-2: अयान मुखर्जी ने किया खुलासा, KGF स्टार यश निभा सकते हैं ब्रह्मास्त्र2 में देव का किरदार?