Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Priyanka Chopra बेटी मालती के साथ 'फैशन क्वीन' बनकर निकलीं लंच डेट पर, फैंस ने लाडली को बताया 'एंजल'

Priyanka Chopra Daughter दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ लंच डेट पर गईं। यूं तो प्रियंका जब भी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं तो लाडली का चेहरा छुपा लेती हैं लेकिन सामने आईं लेटेस्ट फोटोज में नन्ही मालती का चेहरा दिखाई दे रहा है और लोग उन्हें निक जोनस की कॉपी बता रहे हैं।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Tue, 12 Sep 2023 06:36 PM (IST)
Hero Image
Priyanka Chopra की बेटी के साथ वायरल हुईं फोटोज। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Daughter Photos: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कभी बॉलीवुड की 'क्वीन' हुआ करती थीं, जो अब हॉलीवुड की स्टार बन गई हैं। भले ही प्रियंका लंबे समय से हिंदी सिनेमा से दूर हों, लेकिन वह बराबर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक-एक फोटो तहलका मचा देती है।

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मां-बेटी ने अपने स्टाइलिश अवतार से फैंस का दिल जीत लिया है।

यह भी पढ़ें- Preity Zinta Video: जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में झूमी प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा ने दिखाई झलक

बेटी के साथ प्रियंका ने एन्जॉय किया लंच डेट

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजेलिस में लंच डेट पर गईं। प्रियंका के साथ उनके दोस्त भी मौजूद रहे। एक्ट्रेस के फैन पेज से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई हैं। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया, "प्रियंका और मालती को वेस्ट हॉलीवुड, सीए में दोस्तों और परिवार के साथ सिस्कोन्स में लंच के बाद देखा गया।"

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

चाहे पार्टी हो या फिर कैजुअल, प्रियंका चोपड़ा अपने हर स्टाइल स्टेटमेंट से फैशन गोल्स देना जानती हैं। लंच डेट के लिए 'देसी गर्ल' ने कूल लुक चुना। उन्होंने व्हाइट फुल स्लीव्स टॉप के साथ लूज ब्राउन पैंट पहना था। अपने लुक को एक्ट्रेस ने ब्लैक कैप और गॉगल्स से पूरा किया था। 

मालती को निक जोनस की कॉपी बता रहे फैंस

प्रियंका की लाडली की फोटोज फैंस का दिल चुरा रही हैं। प्रिंटेड फ्रॉक में मालती का क्यूट एक्सप्रेशन देख कोई भी दीवाना हो जाएगा। लोग उस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक ने कहा, 'बेबी गर्ल बड़ी हो रही है।' एक फैन ने लिखा, 'वह बहुत जल्दी बढ़ रही है और बहुत प्यारी लग रही है।'

कोई प्रियंका की लाडली को प्रिंसेस बता रहा है तो कोई एंजल। लोग मालती को बहुत प्यार दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी तुलना उनके पिता निक जोनस (Nick Jonas) से कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'वह बहुत प्यारी है। वह बिल्कुल अपने पिता की तरह लग रही।'

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: फैशन शो में शीर ड्रेस पहन प्रियंका चोपड़ा ने बटोरी लाइमलाइट, 'देसी गर्ल' की तस्वीरें वायरल