Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बड़े पर्दे 'हेरा फेरी 3' का होगा धमाका? Akshay Kumar, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिगड़ी फिर जमाएगी रंग

बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर्स का जब भी जिक्र होता है उसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम जरूर शामिल है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई कॉमेडी फिल्में की हैं जिसने अच्छा कलेक्शन करने के साथ ही उनके स्टारडम में भी इजाफा किया। अब खबर है कि अक्षय कुमार एक बार फिर सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ स्क्रीन शेयर करते दिख सकते हैं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Mon, 16 Sep 2024 06:49 PM (IST)
Hero Image
'हेरा फेरी' कास्ट अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर फिल्में दी हैं। एक्शन के साथ ही कॉमेडी में भी उन्होंने अपना एक्टिंग हुनर साबित किया है। अक्षय के करियर की तमाम बेस्ट फिल्मों में 'हेरा फेरा' शामिल है, जिसका जादू आज तक लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। फैंस एक बार फिर इस बेस्ट कॉमेडी जोड़ी फिल्म को स्क्रीन पर देखने के इच्छुक हैं और लगता है कि उनकी ये इच्छा एक बार फिर पूरी होने वाली है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट कॉमेडी एक्टर में से एक माने जाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी इस जॉनर से अलग फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनका बॉक्स ऑफिस का हाल भी कुछ खास नहीं। वहीं, 'भूत बंगला' से वह एक बार फिर कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं। लेकिन उनके खाते में सिर्फ यही एक कॉमेडी मूवी नहीं है। फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

'हेरा फेरी 3' को लेकर आई ये अपडेट

पिंकविला से बातचीत में राज शांडिल्य ने बताया कि वह अक्षय कुमार के लिए कुछ इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट डेवलप कर रहे हैं। इसी के साथ वह अक्षय के साथ 'हेरा फेरी 3' को लेकर भी चर्चा में हैं। वह इस बारे में पहले भी बात कर चुके हैं। हालांकि, कुछ खास निकल कर नहीं आया, जिस कारण उन्होंने 'ड्रीम गर्ल 2' को बनाने का फैसला किया।

राज ने कहा कि उन्हें पहले तो 'हेरा फेरी 3' का कॉन्सेप्ट समझ नहीं आया। लेकिन वह लंबे समय से अक्षय कुमार के लिए एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसके बारे में वह जल्द ही उन्हें बताएंगे। इसी के साथ राज ने ये भी बताया कि उनकी फिल्म 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी जैसी ही होगी।

लौटेगी अक्षय, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जोड़ी

राज शांडिल्य ने बताया कि वह जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, उसमें हेरा फेरी फिल्म के पूरे एलिमेंट्स हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिगड़ी से बनी इस फिल्म की कहानी मजेदार होगी और ये मैंने उनके लिए बनाई है, जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: जिस 'भूत बंगला' को लेकर आ रहे Akshay Kumar, कभी उसी नाम के बंगले में रहते थे राजेश खन्ना, आती थीं अजीब आवाजें