Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पापा के साथ नए घर को देखने पहुंची राहा कपूर, जल्द शिफ्ट होंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। हर कोई उनकी क्यूटनेस पर फिदा है। हाल ही में राहा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पापा के साथ नए घर को देखने पहुंची हैं। कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि रणबीर कपूर के इस नए घर का नाम राहा कपूर के नाम पर रखा जाएगा।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Sun, 18 Aug 2024 06:02 PM (IST)
Hero Image
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (फोटो इंस्टाग्राम)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  राहा कपूर भी पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर जब भी उनका कोई वीडियो आता है तो तेजी से वायरल होने लगता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। रविवार को राहा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पापा के साथ अपने नए घर को देखने पहुंची। इस दौरान बेहद क्यूट नजर आई।  

पापा के साथ राहा

वीकेंड पर आलिया और रणबीर अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारते हैं। ऐसे रणबीर अपनी बेटी के साथ आज नए घर पहुंचे। जहां वो जल्द शिफ्ट होने वाले हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं रणबीर और राहा कपूर प्रॉपर्टी में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। इसके बाद रणबीर ने राहा को गोद में भी उठाया और फिर उन्हें वो जगह दिखाई। 

यह भी पढ़ें-  मम्मी Alia Bhatt के साथ मुंबई के मौसम का मजा लेती दिखीं राहा कपूर, क्यूटनेस से फिर जीता लोगों का दिल

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

नए घर में जल्द शिफ्ट होंगे रणबीर-आलिया

बता दें, बीते लंबे समय से मुंबई के बांद्रा में रणबीर और आलिया के नए बंगले (Ranbir-Alia New Home) का कंस्ट्रक्शन चल रहा है। कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द ही इस घर में गृह प्रवेश करने वाला है। सिर्फ इतना ही नहीं वे राहा के साथ वहां इस फेस्टिवल को मनाने की तैयारी कर रहें हैं। दीवाली का आने वाला त्योहार भी रणबीर और आलिया बेटी राहा के साथ इसी बंगले में मनाएंगे।

राहा के नाम पर होगा नए घर का नाम ?

इससे पहले खबर थी कि इस नए घर का नाम आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर के नाम पर रखने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही इस बंगले की कीमत भी 200 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें-  आराम से मामू Ayan Mukerji की गोद में बैठी नजर आईं Raha, क्यूटनेस पर हार बैठेंगे दिल