Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raj Kundra की गिरफ़्तारी के बाद सोशल मीडिया से 'दूर' हुईं शिल्पा शेट्टी, शूट के लिए भी नहीं पहुंचीं

शिल्पा के लिए यह पूरा मामला ज़बरदस्त झटका देने वाला है। इन दिनों अपनी कमबैक फ़िल्म हंगामा 2 के प्रमोशंस में बिज़ी शिल्पा पति की गिरफ़्तारी के बाद बिल्कुल ख़ामोश हो गयी हैं। उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पिछले कई घंटों से कोई अपडेट नहीं हुआ है।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Tue, 20 Jul 2021 03:44 PM (IST)
Hero Image
Raj Kundra and Shilpa Shetty. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सोमवार रात को मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया था और मंगलवार सुबह राज को अदालत ने 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

ज़ाहिर है कि शिल्पा के लिए यह पूरा मामला ज़बरदस्त झटका देने वाला है। इन दिनों अपनी कमबैक फ़िल्म हंगामा 2 के प्रमोशंस में बिज़ी शिल्पा पति की गिरफ़्तारी के बाद बिल्कुल ख़ामोश हो गयी हैं। उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पिछले कई घंटों से कोई अपडेट नहीं हुआ है। वहीं, इस मामले में शिल्पा के स्टेटमेंट का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। 

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर आख़िरी पोस्ट लगभग 21 घंटे पहले की थी। यह एक वीडियो है, जिसमें वो अपने को-स्टार मीज़ान के साथ नई पीढ़ी को लेकर दिलचस्प बातचीत कर रही हैं। वहीं, इसी वीडियो में जॉनी लीवर फ़िल्म की लीडिंग लेडी प्रणिता सुभाष के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसके साथ शिल्पा ने लिखा है- ज़ेन ज़ी स्लैंग स्कूलिंग। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

बता दें, शिल्पा शेट्टी हंगामा 2 के ज़रिए पूरे 14 साल बाद प्रमुख किरदार में लौट रही हैं। इससे पहले 2007 में वो अपने में नज़र आयी थीं। हंगामा 2, शिल्पा शेट्टी का ओटीटी डेब्यू भी है। शिल्पा, सोशल मीडिया और वर्चुअल माध्यमों से इस फ़िल्म के प्रमोशंस में जुटी हुई थीं। शिल्पा शेट्टी ने यही वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट से भी पोस्ट किये हैं। 

इसके अलावा शिल्पा डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को भी जज करती हैं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को शिल्पा अपने शो के शूट के लिए भी नहीं पहुंचीं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शिल्पा अपनी मॉम और बहन शमिता शेट्टी के साथ जुहू स्थित अपने बंगले में ही हैं। 

बता दें, मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच इसी साल शुरू की थी। इस केस में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की पहले गिरफ़्तारी हो चुकी है और वो 5 महीने जेल में रहने के बाद ज़मानत पर रिहा हैं।