Move to Jagran APP

Rajinikanth Jailer First Look: रजनीकांत के धांसू लुक ने जीता फैंस का दिल, धनुष भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए

Rajinikanth Jailer First Look सुपरस्टार रजनीकांत को बिग स्क्रीन पर देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म जेलर का फर्स्ट लुक सामने आया है। रजनीकांत की फिल्म जेलर के फर्स्ट लुक को धनुष ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

By Tanya AroraEdited By: Mon, 22 Aug 2022 06:16 PM (IST)
Rajinikanth Jailer First Look: रजनीकांत के धांसू लुक ने जीता फैंस का दिल, धनुष भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए
rajinikanth jailer first look out aishwarya rajinikanth ex husband dhanush shares poster. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।Rajinikanth Jailer First Look: हिंदी सिनेमा के साथ-साथ साउथ सिनेमा पर राज करने वाले थलाइवा रजनीकांत को फिल्मी परदे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जेलर' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही सुपरस्टार रजनीकांत ने नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जेलर' की शूटिंग शुरू की है। अब हाल ही में रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म से उनका पहला लुक सामने आ चुका है। खास बात ये है कि इस पोस्ट को मेकर्स के अलावा रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के एक्स हसबैंड धनुष ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का फर्स्ट लुक तेजी से हो रहा है वायरल

सन पिक्चर्स द्वारा रजनीकांत के फिल्म 'जेलर' से फर्स्ट लुक को शेयर किया गया है। इस पोस्टर में रजनीकांत का काफी इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर में मिट्टी रंग की पैंट और ग्रे शर्ट पहने हुए रजनीकांत आंखों पर चश्मा लगाए हुए काफी इंटेंस लग रहे हैं। इस फर्स्ट लुक में अपने हाथों को पीछे बांधे हुए रजनीकांत के चेहरे पर गंभीर लुक देखने को मिल रहा है। फिल्म 'जेलर' से एक्टर का पहला लुक आते ही छा गया है। रजनीकांत के इस लुक ने फैंस को पूरी तरह से सरप्राइज कर दिया है। आपको बता दें कि रजनीकांत की फिल्म की अधिकतर शूटिंग हैदराबाद में हो रही है।

— Dhanush (@dhanushkraja) August 22, 2022

धनुष ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया रजनीकांत का पोस्टर

फैंस तो रजनीकांत के फर्स्ट लुक को देखने के बाद एक्साइटेड दिखे ही, लेकिन इसी के साथ रजनीकांत के दामाद रहे धनुष ने भी उनकी फिल्म 'जेलर' का पहला लुक शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए धनुष ने कैप्शन में लिखा, 'वाऊ'। आपको बता दें कि धनुष ने रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से साल 2004 में शादी की थी। हालांकि साल 2022 जनवरी में दोनों ने एक स्टेटमेंट के जरिए अपने अलग होने की जानकारी फैंस को दी थी। जिसने फैंस का दिल पूरी तरह तोड़ दिया था।