Move to Jagran APP

Sri Release Date Teaser: दिव्यांग श्रीकांत ने बना दी करोड़ों की कम्पनी, अब बायोपिक में दिखेंगे राजकुमार राव

SRI Release Date Announcement श्रीकांत बोला देश के जाने-माने उद्योगपति हैं। श्री बचपन से ही दृष्टिबाधित थे। बड़े सपने देखने के आदी श्रीकांत ने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अप बायोपिक के जरिए उनकी कहानी दर्शकों तक पहुंचेगी।

By Manoj VashisthEdited By: Manoj VashisthUpdated: Thu, 02 Mar 2023 03:07 PM (IST)
Hero Image
Rajkummar Rao Plays Blind Businessman Srikanth Bolla in His Biopic Film. Photo- Instagram
नई दिल्ली, जेएनएन। Rajkummar Rao Film Sri Release Date Announced: राजकुमार राव ने अपनी अगली फिल्म 'श्री' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। श्री दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक फिल्म है, जिसमें राव उनका किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है, जबकि टी सीरीज और चॉक एन चीज फिल्म्स ने इसका निर्माण किया है। 

राजकुमार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हुए फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर वीडियो किया। इस वीडियो की शुरुआत राजकुमार राव के वॉइसओवर से होती है, जिसमें वो कहते हैं- मैं अंधा जरूर हूं, पर मैं देख सकता हूं... सपने... और सपने मैं बहुत बड़े देखता हूं। फिल्म इसी साल 15 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

प्रेरित करने वाली कहानी है 'श्री'

फिल्म में राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर अहम किरदारों में नजर आएंगे। श्री को जगदीप सिद्धू और सुमित पुरोहित ने लिखा है। श्री एक ऐसे युवक की कहानी है, जिसने अपनी शारीरिक कमी को अपनी तरक्की के रास्ते की बाधा नहीं बनने दिया।

यह भी पढ़ें: Rocket Boys Season 2 Release Date- इंतजार खत्म! इस तारीख को आ रहा 'रॉकेट ब्वॉयज सीजन 2', जारी हुआ टीजर

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

कौन हैं उद्योगपति श्रीकांत बोला?

32 साल के श्रीकांत बोला जन्मजात दृष्टिहीन और बोलेंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं। अमेरिका की विश्वविख्यात मासाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मैनेजमेंट साइंस की पढ़ाई करने वाले वो पहले अंतरराष्ट्रीय नेत्रहीन विद्यार्थी भी हैं। जानकारी के मुताबिक, बोला का जन्म आंध्र प्रदेश के मछलीपटनम में हुआ था।

जन्म से ही उनकी आंखों में रोशनी नहीं थी। दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद बोला बारहवीं की पढ़ाई विज्ञान से करना चाहते थे, मगर उनकी शारीरिक अक्षमता की वजह से ऐसा करने से रोक दिया गया। स्कूल प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ बोला अदालत चले गये।

View this post on Instagram

A post shared by Srikanth Bolla (@srikanthbollaofficial_)

छह महीने बाद उन्हें अपने जोखिम पर विज्ञान पढ़ने की अनुमति मिल गयी। बोला ने 98 फीसदी अंकों के साथ अपनी क्लास में टॉप किया था। दृष्टिबाधित होने की वजह से उन्हें आइआइटी कोचिंग के लिए संस्थानों ने दाखिला देने से मना कर दिया।

बोला के उद्यमी करियर की शुरुआत 2011 में ब्रेल प्रिंटिंग प्रेस से हुई थी। उन्होंने समन्वय सेंटर की स्थापना की, जिसें शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों की मदद की जाती है। 2012 में उन्होंने बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की, जो एरेका आधारित उत्पादों का निर्माण करती है। उनकी कम्पनी में शारीरिक तौर पर अक्षम हजारों लोगों को रोजगार दिया जाता है। रतन टाटा से उन्हें फंडिंग मिलती है। 2018 में उनकी कम्पनी ने 150 करोड़ का टर्नओवर किया था। 2017 में फोर्ब्स मैगजीन की 30 अंडर 30 लिस्ट में उन्होंने जगह बनायी।

यह भी पढ़ें: Tiger 3- सलमान खान की टाइगर 3 के सेट से लीक हुआ वीडियो? इमरान हाशमी और कटरीना कैफ के लुक ने मचाई खलबली