Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raksha Bandhan 2023: प्रियंका चोपड़ा से दीपिका पादुकोण तक, चकाचौंध से दूर इन भाई और बहनों ने बनायी अलग पहचान

Raksha Bandhan 2023 बॉलीवुड में ऐसे कई भाई-बहनों की जोड़ियां हैं जिन्होंने करियर के मामले में इंडस्ट्री का चुनाव नहीं किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। हालांकि ये हमेशा अपने भाई-बहनों के पीछे उनकी ढ़ाल बनकर खड़े रहते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी और उनके सिब्लिंग्स के बारे में जो इंडस्ट्री से हैं बहुत दूर।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Mon, 28 Aug 2023 11:21 AM (IST)
Hero Image
बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहन की जोड़ी। (Photo Credit: Instagram)

नई दिल्ली, जेएनएन। Raksha Bandhan 2023: देशभर में दो दिन बाद रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाना है। ये त्योहार भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते को दर्शाता है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड सेलिब्रिटी के उन भाई-बहनों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में करियर नहीं बनाया और अपने लिए एक अलग राह चुनी। इसके बावजूद भी ये हमेशा अपने भाई-बहनों के पीछे खड़े नजर आते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ बॉलीवुड में, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है, लेकिन उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। सिद्धार्थ ने Culinary Arts का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने स्विट्जरलैंड में शेफ की ट्रेनिंग भी ली।

सिद्धार्थ ने पुणे में द मुगशॉट लाउंज नाम का एक रेस्तरां भी खोला था। साथ ही वो प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स भी संभालते हैं। ये भाई-बहन की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करती रहती है।

सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और सोहा अली खान को तो हर कोई जानता है, क्योंकि दोनों ही भाई-बहन बॉलीवुड में एक्टिव हैं, लेकिन सैफ की छोटी बहन सबा अली खान को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। सबा पेशे से एक फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर हैं। वह भोपाल के रॉयल ट्रस्ट की बोर्ड सदस्य भी हैं।

रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जहां इंडस्ट्री में हैं, वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दोनों भाई-बहन की बॉन्डिंग काफी मजबूत है। रिद्धिमा अक्सर पार्टीज और सेलिब्रेशन में परिवार संग नजर आती हैं।

दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी

खुशबू पाटनी अपनी बहन दिशा पाटनी की तरह ही फिटनेस की शौकीन हैं। खुशबू ने अपनी बहन को फॉलो करने के बजाय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चुना। खुशबू इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहां वो जिम में वर्कआउट करते हुए अपने वीडियो अपलोड करती रहती हैं। दोनों बहनें आपस में एक प्यारा रिश्ता साझा करती हैं।

दीपिका पादुकोण और अनीशा पादुकोण

दीपिका पादुकोण लंबे समय से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनकी बहन अनीशा ने अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और मनोविज्ञान से ग्रेजुएशन किया है। अनीशा अपने पिता प्रकाश पादुकोण की तरह स्पोर्ट्स में हैं।

अनीशा गोल्फ खेलती हैं और उन्होंने कई बार इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। गोल्फ के अलावा अनीशा क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस और हॉकी जैसे खेलों में भी रूचि रखती हैं। अनीशा, दीपिका पादुकोण के मेंटल हेल्थ फाउंडेशन-लिव लव लाफ की सीईओ भी हैं।

टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ एक जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता हैं, वहीं उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने शोबिज से दूर रहना चुना। कृष्णा फिटनेस फ्रीक होने के साथ-साथ उन्होंने साल 2018 में मिक्स मार्शल आर्ट (MMA) का एक जिम खोला था। कृष्णा मैट्रिक्स फाइट नाइट की फाउंडर भी हैं और उन्होंने फिल्म मुन्ना माइकल में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम भी किया था।

कार्तिक आर्यन और कृतिका तिवारी

एक तरफ कार्तिक आर्यन जहां बॉलीवुड में लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। वहीं, उनकी बहन कृतिका तिवारी पेशे से एक डॉक्टर हैं। कृतिका ने कोरोना महामारी में फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी थीं। इंस्टाग्राम पर अक्सर दोनों भाई-बहन की प्यार भरी नोकझोंक देखने को मिलती रहती है।

अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा भी इस स्टारडम से दूर हैं। उन्होंने एक्टर बनने के बजाय फिल्ममेकिंग को चुना। कर्णेश ने अनुष्का के साथ प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरुआत भी की। इस प्रोडक्शन हाउस ने 'NH10', 'फिलौरी' जैसी कई फिल्में निकली।

अंशुला और अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर जो हर समय बॉलीवुड के गलियारों में छाए रहते हैं, वहीं अंशुला लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखती हैं। अंशुला पेशे से ऑपरेशन मैनेजर हैं। वह ऋतिक के ब्रैंड HRX समेत रोमानिया, मुंबई स्थित कई कंपनियों में काम कर चुकी हैं।

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है, वहीं उनकी बहन शाहीन भट्ट एक लेखिका और स्क्रीनराइटर हैं।

(Photo Credit: Instagram)