Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rakul Preet Singh-जैकी भगनानी ने शादी से पहले किए बप्पा के दर्शन, 'दुल्हन' ने गुलाबी सूट में लूटी महफिल

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Love Story बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ शादी करने वाली हैं। जैकी और रकुल की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। चार साल पहले कैसे उनकी मुलाकात हुई और कैसे दोस्त से लव बर्ड्स बने जानिए होने वाले दूल्हा-दुल्हन की प्रेम कहानी के बारे में।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sat, 17 Feb 2024 02:26 PM (IST)
Hero Image
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jackky Bhagnani and Rakul Preet Singh Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आखिरकार अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं। चार दिनों में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे और गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड से पति-पत्नी के रूप में जिंदगी का लुत्फ उठाएंगे।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने एक-दूसरे को करीब 4 सालों तक डेट किया है और उनकी शादी की खबरें जब से सामने आई हैं, उनके चाहने वाले बहुत खुश हैं। अखंड पाठ और ढोल नाइट के बाद अब रकुल और जैकी ने शादी से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हैं।

रकुल और जैकी ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

होने वाली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह शादी से पहले दूल्हेराजा जैकी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। शनिवार को दूल्हा-दुल्हन एक साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए। इस दौरान जैकी के हाथ में एक तोहफा भी था। 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

ब्लश पिंक कलर के शरारा में रकुल प्रीत बहुत खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। रकुल ने पोनीटेल के साथ इयररिंग्स पहनी थी और काला चश्मा लगाया था। वहीं, जैकी ग्रीन कुर्ता के साथ ब्लैक पैंट में अपनी लेडी लव के साथ जच रहे थे।

यह भी पढ़ें- प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए ग्रीन शरारा में सजीं 'दुल्हन' Rakul Preet Singh, शादी को लेकर एक्साइटेड 'दूल्हे राजा'

कब सात फेरे लेंगे रकुल और जैकी?

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की रस्में मुंबई और गोवा दोनों जगह हो रही हैं। 15 फरवरी को रकुल और जैकी की ढोल नाइट सेरेमनी होस्ट की गई थी। जैकी के घर में ग्रीन शरारा पहने पहुंचीं दुल्हन ने अपने लुक से सभी को दीवाना बना दिया था। 

ढोल नाइट के बाद गोवा में रकुल और जैकी की शादी की बाकी रस्में होंगी। दोनों की शादी के फंक्शन 19 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। 21 फरवरी 2024 को कपल गोवा में धूमधाम से शादी रचाएगा और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा।

यह भी पढ़ें- Rakul-Jackky Wedding: एक नहीं 5 बड़े डिजाइनर मिलकर बनाएंगे कपल के वेडिंग आउटफिट, लिस्ट में नहीं मनीष मल्होत्रा