Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shahid Kapoor के लिए रकुल प्रीत सिंह ने लिखा स्वीट बर्थ डे मैसेज, एक्ट्रेस ने दिखाई संगीत सेरेमनी की ये फोटो

हैंडसम एक्टर और दो बच्चों के पिता शाहिद कपूर को आज फैंस और फिल्म फ्रैटर्निटी के लोगों से बर्थ डे विशेज मिल रही हैं। एक्टर 43 साल के हो गए हैं। इस स्पेशल डे पर उन्हें बी टाउन की नई दुल्हन रकुल प्रीत सिंह ने भी विश किया है। रकुल ने संगीत सेरेमनी से एक फोटो शेयर कर शाहिद को बर्थ डे विशेज दी हैं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Sun, 25 Feb 2024 05:13 PM (IST)
Hero Image
शाहिद कपूर बर्थ डे. फोटो क्रेडिट- रकुल प्रीत सिंह इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shahid Kapoor Birthday: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने तमाम स्ट्रगल के बाद करियर में एक मुकाम हासिल किया। उन्होंने बैकग्राउंड डांसर बन कर इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी और आज उनकी गिनती इंडस्ट्री के ए लिस्ट एक्टर्स में होती है। फैंस उनके लुक्स के साथ-साथ एक्टिंग को भी पसंद करते हैं। आज शाहिद कपूर का बर्थ डे। 

रकुल प्रीत सिंह ने किया शाहिद कपूर को बर्थ डे विश

एक्टर के स्पेशल डे पर फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी एक्टर को बर्थ डे विशेज दी हैं। बी टाउन में नई नवेली दुल्हन बनीं रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने उन्हें बर्थ डे विश किया है। एक्ट्रेस ने संगीत नाइट से शाहिद के साथ खींची गई फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।

संगीत सेरेमनी से रकुल ने दिखाई शाहिद संग ये फोटो

21 फरवरी को गोवा में रकुल प्रीत सिंह ने एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से शादी कर ली। एक्ट्रेस ने वेडिंग फेस्टिविटीज की संगीत सेरेमनी से फोटो शेयर की, जिसमें वह और शाहिद एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। उनके बगल में मीरा राजपूत भी खड़ी हैं। 

इसकै कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ''हैप्पी बर्थ डे शाहिद कपूर। आप एक अनोखे तरह के इंसान हों। आपको ढेर सारी खुशियां और वो सब मिले, जो आप चाहते हैं। हमेशा हंसते रहिए।''

रकुल ने दिखाया संगीत सेरेमनी का एल्बम

इससे पहले एक्ट्रेस ने संगीत फंक्शन से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। यह सभी फोटोज जैकी भगनानी के साथ हैं। एक फोटो में रकुल, जैकी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं, तो दूसरी में उन्होंने अपने पति के साथ कूल पोज दिया है। 

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor Birthday: करोड़ों कमाने के बाद भी भटक रहे थे शाहिद कपूर, आध्यात्म से जुड़ने पर यूं बदली जिंदगी