Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rakul Preet Singh Wedding Updates: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी अगले वर्ष के लिए टली, पढ़ें पूरी खबर

Rakul Preet Singh Wedding Updates रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों इस वर्ष नवंबर में शादी करने वाले थे लेकिन अब दोनों ने इसे अगले वर्ष के लिए टाल दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Rupesh KumarUpdated: Thu, 13 Oct 2022 08:15 PM (IST)
Hero Image
Rakul Preet Singh Wedding Updates: रकुल प्रीत सिंह की शादी को लेकर अपडेट आया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakul Preet Singh Wedding Updates: रकुल प्रीत सिंह ने एक ट्वीट के माध्यम से अपनी शादी को लेकर जानकारी दी है। इस बीच उनके भाई ने भी इस पर कमेंट किया है। दरअसल एक आर्टिकल छपा था, जिसमें लिखा था, 'रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं और दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।'

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं

इस बीच रकुल प्रीत सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'अमन प्रीत क्या आप वाकई में कंफर्म हो? मुझे बताया भी नहीं ब्रो। मेरे जीवन के बारे में मुझे ही पता नहीं। यह बहुत ही मजेदार बात है।' रकुल प्रीत के भाई ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, 'मैं जानता हूं और मैं इसकी पुष्टि कर रहा हूं।' ट्वीट में आगे लिखा है, 'एनीवे शादी तो 2023 में होने वाली है अगर हम आज की स्टेट ऑफ माइंड को देखें दोनों फैमिली की तो।' अभी एक कहानी का भाग आप नहीं जानते, जो हमें अभी पता है।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Saw Chhello Show: दीपिका पादुकोण, विद्या बालन जैसे कई कलाकारों ने देखी छेलो शो, देखें वीडियो

रकुल प्रीत और जैकी ने नवंबर 2022 में शादी करने का निर्णय लिया था

दरअसल रकुल और जैकी ने नवंबर 2022 में शादी करने का निर्णय लिया था। जी हां, दोनों अगले महीने शादी करने वाले थे लेकिन इसी बीच मुदस्सर अजीज की फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' को लेकर खबर आई। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर, भूमि पेडणेकर और शक्ति कपूर की अहम भूमिका है।

यह भी पढ़ें: Actress Karwa Chauth 2022: शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन के करवा चौथ की देखें वायरल तस्वीरें

मुदस्सर अजीज दिसंबर से पहले फिल्म को पूरा करना चाहते हैं

मुदस्सर अजीज दिसंबर से पहले फिल्म को पूरा करना चाहते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि अर्जुन और भूमि अगले वर्ष फ्री नहीं है। रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, भूमि पेडणेकर और मलाइका अरोड़ा की अच्छी दोस्ती हैं। सभी ने अभी लंदन में शानदार समय साथ में बिताया है। शादी आगे धकेलने का निर्णय इस फिल्म को देखकर लिया गया है।