Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Charan की पत्नी उपासना बिजनेस वुमन, रखती हैं महंगे शौक, पहनती हैं 2 लाख रुपये के कपड़े

Ram Charan Wife Upasana Life Style फिल्म अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना भी महंगे शौक रखती है। उन्हें कपड़े और बैग का शौक है। वह अक्सर अपने पति के साथ फोटोज और वीडियो में नजर आती है।

By Rupesh KumarEdited By: Updated: Fri, 23 Dec 2022 05:57 PM (IST)
Hero Image
Ram Charan Wife Upasana Life Style: राम चरण फिल्म अभिनेता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Charan Wife Upasana Life Style: फिल्म आरआरआर से भारत में फेमस हुए अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती है। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी लाइफस्टाइल कैसी है। दरअसल उपासना को महंगे कपड़े पहनने का शौक है। वह काफी महंगे बैग भी लिए नजर आती है।

राम चरण को भी महंगे कपड़े और जूतों का शौक है

वहीं फिल्म अभिनेता राम चरण को भी महंगे कपड़े और जूतों का शौक है। वह कई बार महंगी घड़ियां पहने भी नजर आए है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। दोनों फैंस का ध्यान आकर्षित करने में सफल हुए है। उपासना पेशे से बिजनेस वुमन है। उन्हें हाल ही में लाल कॉटन जर्सी ड्रेस पहने स्पॉट किया गया। इसकी कीमत 1 लाख 74 हजार 1 सौ 46 रुपये थी। इसमें उन्हें क्लासिक स्पोर्टी ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वह थाईलैंड में दोस्त की प्री-वेडिंग सेरेमनी में नजर आई है। इसमें उन्हें मेकअप, गॉगल और व्हाइट बैग लिए देखा जा सकता है। इस अवसर पर राम चरण ने भी शानदार शर्ट पहन रखी है। इसकी कीमत भी 2 लाख रुपये है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें:  Shark Tank India 2 की नमिता थापर का दावा, अशनीर ग्रोवर के शो पर नहीं होने से पड़ेगा...

उपासना पहले भी 1 लाख 17 हजार 8 सौ 9 रुपये की ड्रेस पहने नजर आ चुकी है

उपासना इसके पहले भी 1 लाख 17 हजार 8 सौ 9 रुपये की ड्रेस पहने नजर आ चुकी है। इसमें उनका अंदाज देखने लायक है। उपासना एक इंडिपेंडेंट वुमन है। वह अपनी चीजें खुद खरीदने में विश्वास रखती है। पिछले वर्ष उन्होंने ढाई लाख रुपये की ड्रेस पहन रखी थी।

यह भी पढ़ें: Sonnalli Seygall को हुआ प्यार, प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस हॉटेलियर आशीष सजनानी को कर रही हैं डेट

राम चरण की फिल्म आरआरआर को ऑस्कर 2023 के लिए भेजा गया है

राम चरण की फिल्म आरआरआर को ऑस्कर 2023 के लिए भेजा गया है। इस फिल्म में उनके अलावा जूनियर एनटीआर की अहम भूमिका थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)