Move to Jagran APP

राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma)

राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) निर्देशक है। उन्होंने कई भाषाओं में सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। हालांकि कई बार उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप भी हुई है। वहीं वह अपने विवादित बयान के लिए भी फेमस है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Fri, 07 Apr 2023 12:03 AM (IST)
Hero Image
राम गोपाल वर्मा Ram Gopal Varma, Ram Gopal Varma biography

राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) को काफी विवादित निर्देशक माना जाता है। वह कई बार विचित्र हरकतों के कारण विवादों में आ जाते हैं। राम गोपाल वर्मा को देखकर लगता है कि उन्हें विवादों में रहने का शौक है।

राम गोपाल वर्मा ने अपने जीवन में कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। वह कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके है। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल है। उनकी फिल्में एक्शन प्रधान होती है।

  • राम गोपाल वर्मा की पर्सनल लाइफ?

  • राम गोपाल वर्मा के करियर की बड़ी फिल्में कौन सी है?

  • राम गोपाल वर्मा से जुड़े बड़े विवाद कौन से हैं?

  • राम गोपाल वर्मा और श्रीदेवी का क्या रिश्ता था? 

पूरा नाम: राम गोपाल वर्मा 

जन्म तिथि: 7 अप्रैल, 1962

नागरिकता: भारतीय

एक्स-वाइफ: रत्ना वर्मा

बच्चे: 1

पहली फिल्म: शिवा

राम गोपाल वर्मा की पर्सनल लाइफ?

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा 61 वर्ष के हो गए हैं। राम गोपाल वर्मा का जन्म 7 अप्रैल 1962 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वहीं, उन्होंने 1989 में तेलुगु फिल्म शिवा का निर्देशन किया था। 1991 में उन्होंने इसी फिल्म को हिंदी में रीमेक कर बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था। राम गोपाल वर्मा ने शादी भी की थी। उन्हें रेवती नाम की बेटी भी है। हालांकि, उन्होंने अपनी पत्नी रत्ना वर्मा से तलाक ले लिया है। राम गोपाल वर्मा को शराब और सिगरेट पीने की भी लत है। वह बचपन से ही फिल्मों को लेकर काफी जुनूनी थे। वह फिल्में देखने के लिए इंजीनियरिंग के क्लासेज भी बंक किया करते थे। 

राम गोपाल वर्मा के करियर की बड़ी फिल्में कौन सी है?

राम गोपाल वर्मा ने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। इनमें कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही हैं। इनमें सत्या और रंगीला भी शामिल है। वहीं, उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी रही है जो कि चर्चा में भी रही है। इनमें आरजीवी की आग भी शामिल है। राम गोपाल वर्मा एक अच्छे निर्देशक माने जाते थे। हालांकि, कई बार वह अपनी उल-जलूल हरकतों के कारण भी काफी चर्चा में रहे हैं।

उनकी फिल्म रंगीला ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, उर्मिला मातोंडकर और आमिर खान की अहम भूमिका थी। इसके बाद उन्होंने सत्या का निर्देशन किया था। उनकी फिल्म कंपनी भी काफी पसंद की गई थी। वहीं, सरकार और सरकार राज नाम की फिल्में भी काफी पसंद की गई थी। इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की अहम भूमिका थी। 

राम गोपाल वर्मा से जुड़े बड़े विवाद कौन से हैं?

राम गोपाल वर्मा अपनी हरकतों और बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह अभिनेत्री आशू रेड्डी के पैरों के पास बैठकर उनके उसे चाटते हुए नजर आए थे। इसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था।

राम गोपाल वर्मा इनाया सुल्ताना के साथ अपने इंटिमेट डांस को लेकर भी काफी चर्चा में थे। दरअसल राम गोपाल वर्मा और इनाया सुल्ताना का एक वीडियो वायरल हो गया था। यह उनकी बर्थडे पार्टी का था। इसमें उन्हें इनाया सुल्ताना के साथ रंगीला गाने पर सेंसुअस डांस करते हुए देखा जा सकता है।

राम गोपाल वर्मा फ्लर्टिंग नेचर के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपनी बेटी की उम्र की एक्ट्रेस अप्सरा रानी से ट्विट्टर पर फ्लर्ट करते नजर आए थे। उन्होंने अप्सरा रानी की लाल कलर की बिकिनी तस्वीरों पर लिखा था, 'जवान, जंगली पर फ्री नहीं है लेकिन इसकी कीमत डायमंड जितनी है।'

राम गोपाल वर्मा ने एक लड़की की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि वह सत्य पोलावरापू है जो कि उनके कॉलेज के दिनों का पहला प्यार था। उन्होंने यह भी बताया था कि पहली फिल्म में श्रीदेवी का नाम उन्होंने इसी नाम पर रखा था।

राम गोपाल वर्मा और श्रीदेवी का क्या रिश्ता था?

राम गोपाल वर्मा दिवंगत श्रीदेवी को भी चाहते थे। उन्होंने कई बार अपने आपको श्रीदेवी का बहुत बड़ा फैन बताया है। श्रीदेवी के निधन के बाद उन्होंने आई लव यू वाला लेटर भी लिखा था। एक बार उन्होंने श्रीदेवी के बारे में कहा था, 'मैं श्रीदेवी का सम्मान करता हूं। खासकर उनकी थाइज का, उनकी स्माइल का, उनकी एक्टिंग का और वह जिस प्रकार बोनी को प्यार करती हैं, उसका मैं सबसे ज्यादा सम्मान करता हूं।' इसे लेकर बोनी कपूर और राम गोपाल वर्मा के बीच लड़ाई भी हो गई थी।