Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आदिपुरुष जैसा ना हो Ranbir Kapoor की 'रामायण' का हाल, रामानंद सागर के पोते ने दी ये सलाह

रणबीर कपूर इस वक्त नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट साई पल्लवी नजर आएंगी जिनके लुक की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि प्रभास और कृति की आदिपुरुष की तरह नितेश तिवारी की रामायण का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल न हो इसके लिए रामानंद सागर के पोते ने उन्हें सलाह दी है।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Thu, 20 Jun 2024 07:33 PM (IST)
Hero Image
'रामायण' के मेकर नितेश तिवारी को रामानंद सागर के पोते की सलाह / फोटो- Twitter

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रामायण के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। तीरंदाजी से लेकर उन्होंने श्रीराम के किरदार में खुद को ढालने के लिए काफी मेहनत की है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है।

सेट से अब तक लारा दत्ता से लेकर रणबीर कपूर और साई पल्लवी जैसे सितारों की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। जिसके बाद मेकर्स ने भी सेट पर कड़े नियम बना दिए हैं।

अब हाल ही में रामानंद सागर के पोते ने 'रामायण' के निर्देशक नितेश तिवारी को किसी भी विवाद से बचने के लिए सलाह के साथ-साथ चेतावनी भी दे दी है।

रामानंद सागर के पोते ने दी 'रामायण' के मेकर्स को एडवाइज

साल 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित रामानंद सागर की 'रामायण' लोगों की आज भी पहली पसंद है। आज भी टीवी पर जब अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की रामायण आती है, तो लोग उसे बड़े चाव से देखते हैं। कई मेकर्स रामायण लेकर आए, लेकिन दर्शकों के दिलों में वो जगह नहीं बना सके।

यह भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर के 'राम' बनने पर 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने जताई आशंका, कहा- 'एनिमल के बाद कोई उन्हें...'

अब नितेश तिवारी ने तो भगवान राम की कहानी बड़े परदे पर लाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है, ऐसे में लोगों को डर है कि कहीं ये फिल्म भी आदिपुरुष की तरह न निकले।

इस फिल्म का हाल प्रभास-कृति की फिल्म की तरह न हो, इसके लिए रामानंद सागर के पोते अमृत ने मेकर्स को सलाह दी है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा, "मुझे लगता है रामायण हर किसी को बनानी चाहिए, क्यों नहीं, इस पर किसी का भी कोई कॉपीराइट नहीं है"।

अमृत ने बताया दर्शक कैसे करेंगे फिल्म को पसंद

अमृत ने आगे बातचीत में कहा,

"मेरा बोलना बस इतना सा है कि इस फिल्म को आप पूरी ईमानदारी से बनाना। रामायण को बिल्कुल भी अपने या किसी और के नजरिए से मत बनाना। ये भगवान राम की कहानी है, इसलिए इसका टाइटल 'रामायण' हैं। इस देश में सदियों से रामलीला बन रही हैं और वह उसमें पूरी तरह से स्टोरीज फॉलो करते हैं"।

रामायण की स्टारकास्ट की बात करें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर-साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, इंदिरा कृष्णन, अरुण गोविल, लारा दत्ता जैसे सितारे अलग-अलग किरदार में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: Ramayana के सेट से सामने आई 'राम' और 'कौशल्या' की फोटो, को-स्टार संग इस अवतार में दिखे Ranbir Kapoor